Kerala Assembly Elections 2026: 'लोग एलडीएफ सरकार को गिरते हुए...' कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जनता का जिक्र करते हुए BJP पर कसा तंज

लोग एलडीएफ सरकार को गिरते हुए... कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जनता का जिक्र करते हुए BJP पर कसा तंज
केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का एक बयान सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं के लिए सधे हुए अंदाज में खास अपील भी की है।

BJP को लेकर क्या बोले?

समाचार एजेंसी एएनआई ने आज (29 मार्च) को कांग्रेस नेता से पलक्कड़ में बातचीत की। इस दौरान उनका कहना है कि जिस पार्टी के पास विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। उसे चुनाव में एक गंभीर फैक्टर के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उनका आगे कहना है कि बीजेपी नेता कह रहे है कि अगर उन्हें इस चुनाव में एक, दो या तीन सीट भी मिल जाए तो उनकी पार्टी अपना खाता खोल लेंगी। इस पर उनका कहना है कि इससे राज्य के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर दी प्रतिक्रिया

इस बातचीत के दौरान शशि थरूर ने कहा कि जो लोग एलडीएफ सरकार को गिरते हुए देख रहे हैं, उन लोगों को बीजेपी को अपना वोट देकर बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि उनके पास इतनी सीटें कभी नहीं आने वाले हैं, जिससे बदलाव हो सके। लेकिन इसके बदले उन्हें एक मजबूत यूडीएफ सरकार बनाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवा सुमेष अचिदान को अच्छा बहुमत मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सभी उम्मीदवारों के लिए यह बात कही है। इससे केरल की सोच और दृष्टिकोण में पूरी तरह बदलाव देखने को मिल सके।

सत्तारूढ़ LDF पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने सत्तारूढ़ एलडीएफ पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैं मुझे पूरा विश्वास है कि एलडीएफ के दिन गिने-चुने हैं। 9 अप्रैल को उनका फैसला होगा और 4 मई को हम सब जश्न मनाएंगे।" इससे पहले उनका कहना था कि सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच कोई कथित समझौता इस चुनाव में काम नहीं आने वाला है। क्योंकि कांग्रेस का जनता के साथ समझौता है। कायमकुलम में चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने कहा था कि इस तरह की डील अगर हो सकती है तो वह सिर्फ बीजेपी और सीपीआई (एम) के बीच में ही हो सकती है।

Created On :   29 March 2026 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story