Israel-US-Iran War: ईरान ने की IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के मरने की पुष्टि, इजराइल के ह हमले में हुई थी मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जंग से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। इस बीच ईरान की सेना आईआरजीसी ने नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसिर के इजराइली हमले में मारे जाने की पुष्टि की है। हाल ही में इजराइल ने दावा किया था कि होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के लिए जिम्मेदार तंगसिरी की मौत हो गई। ईरानी सेना ने बताया कि इजरायली हमले के बाद गंभीर चोटों से वह ठीक नहीं हो पाए। IRIB ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बता दें, बीते दिन इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने जानकारी दी थी कि कमांडर को इजरायली सेना के लक्षित ऑपरेशन में मार गिराया गया था।
यह भी पढ़े -एशिया में कम हो रहा तेल भंडार, जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में अमेरिका और यूरोप को लेकर भी चेतावनी जारी
ईरान ने अलीरेजा तंगसिरी के मरने की पुष्टि की
बता दें, अलीरेजा तंगसिरी आरजीसी के नौसेना प्रमुख थे। वह साल 2018 से इस पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का सुरक्षा रणनीति का मास्टरमाइंड माना जाता रहा है। खाड़ी युद्ध में अमेरिका और इजरायल के जहाजों को चुनौती देने में उनकी भूमिका अहम रही थी। लीरेजा तंगसिरी 26 मार्च को हुए बंदर अब्बास में इजरायली हमले के दौरान गंभीर चोट के चलते घायल हो गए थे।
इससे पहले मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है तो हम इस इलाके को बम से उड़ा देंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने यह बयान जारी किया है।
यह भी पढ़े -अमेरिका में करियर छोड़ नागेश कुकूनूर ने चुना सिनेमा, इंजीनियर से फिल्ममेकर बनकर सच किया सपना
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को खुली धमकी
ट्रूथ पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक नई और ज्यादा समझदार सरकार के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है. इसमें काफी डेवलपमेंट हुआ है. अगर किसी भी वजह से कोई समझौता नहीं हो पाता है, जो शायद हो जाए, और अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम ईरान के इस रास्ते और इलाके में उनके सभी बिजली बनाने वाले प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग द्वीप को बम से उड़ाकर पूरी तरह तबाह कर देंगे. इनमें अभी तक हमने जान बुझकर अभी तक नहीं छुआ है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों के बैन से वैश्विक व्यापार प्रभावित
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही तनाव गंभीर है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, खासकर तेल और गैस के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि Strait of Hormuz में स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।
Created On :   30 March 2026 7:41 PM IST