Sheikh Hasina Bangladesh: शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय का करारा जवाब आया सामने

शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय का करारा जवाब आया सामने
बीते कुछ दिनों पहले पता चला था कि शेख हसीना अपनी पार्टी को फिर से सक्रीय करने के लिए बांग्लादेश जाने की इच्छा जता रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के ढाका लौटने की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। कई खबरों में सामने आया है कि वे अपनी आवामी लीग पार्टी को दोबारा से सक्रिय करके मजबूत करने के लिए वापस जाने की तैयारी में लगी हैं। इसी बीच भारत ने इस मामले पर अपना रुख साफ कर दिया है। भारत का कहना है कि उसकी स्थिति पहले जैसी ही है और इस मुद्दे पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर प्रत्यर्पण से संबंधित कोई भी मामला आता है, तो उस पर कानून के मुताबिक ही फैसला लिया जाएगा। बांग्लादेश का ये भी कहना है कि शेख हसीना को लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करना चाहिए।

भारत ने क्या कहा?

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शेख हसीना के मामले में उसका रुख पहले जैसा ही है। मंत्रालय के अनुसार, इस मुद्दे पर कोई नया फैसला नहीं लिया गया है। अगर प्रत्यर्पण से जुड़ा कोई मामला आता है, तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना ढाका लौटने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी पार्टी अवामी लीग को फिर से सक्रिय करना चाहती हैं। पार्टी के कई नेताओं ने कहा है कि वे उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और उनका स्वागत करेंगे।

बांग्लादेश का क्या कहना है?

बांग्लादेश का कहना है कि शेख हसीना को देश लौटकर अदालत में अपना पक्ष रखना चाहिए। सरकार का मानना है कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। पिछले साल एक विशेष अदालत ने एक मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद से बांग्लादेश लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग करता रहा है।

Created On :   15 July 2026 3:24 PM IST

Tags

Next Story