US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, 24 घंटे में ही वापस लिया होर्मुज में टैक्स लेने का फैसला, ईरान ने उड़ाया मजाक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर 20% टैक्स लगाने का अपना फैसला 24 घंटे में ही वापस ले लिया। इसकी जगह उन्होंने खाड़ी सहयोग परिषद में शामिल देशों के साथ व्यापार और निवेश से जुड़े बड़े-बड़े समझौते करने का फैसला कर लिया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा कि मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बातचीत करने के बाद उन्होंने होर्मुज में टैक्स लेने के फैसला को वापस लिया है। इसकी जगह खाड़ी देश अमेरिका में निवेश करेंगे, जिससे लाखों रोजगार पैदा होंगे।
यह भी पढ़े -ट्रंप के होर्मुज पर टैक्स लगाए जाने पर ब्राजील के प्रेसिडेंट ने बोला तीखा हमला, कहा- 'समुद्री डाकू ना बनें...'
'किसी को टैक्स लेने का अधिकार नहीं'
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी देश या संगठन को टैक्स वसूलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी को भी इस रास्ते से गुजरने के लिए शुल्क लेने का अधिकार होना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे टैक्स लेने का विचार मुझे भी पसंद नहीं है, लेकिन यह भी गलत ही है कि पूरी दुनिया के लिए इस जलमार्ग की सुरक्षा अमेरिका करे।'
यह भी पढ़े -होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय क्रू मेंबर की मौत पर भारत सख्त, ईरान के सामने उठाया सुरक्षा का मुद्दा विदेश मंत्रालय
ईरान ने कसा तंज
ट्रंप के यू-टर्न का ईरान ने मजाक उड़ाया है। उसने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप का कहना बिल्कुल सही है कि 20 फीसदी टैक्स बहुत ज्यादा है। ईरान इससे कम वसूलेगा।
बता दें कि सोमवार को ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 फीसदी टैक्स वसूलेगा। उनके इस ऐलान की ईरान समेत कई देशों ने आलोचना की थी।
Created On :   14 July 2026 11:29 PM IST











