US-Iran War: परमाणु हथियार से डर! ईरान से 400 किग्रा यूरेनियम छीनने की तैयारी में अमेरिका! ट्रंप के प्लान से भड़केगी महायुद्ध की आंच

परमाणु हथियार से डर! ईरान से 400 किग्रा यूरेनियम छीनने की तैयारी में अमेरिका! ट्रंप के प्लान से भड़केगी महायुद्ध की आंच
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस युद्ध के रुकने की तमाम कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस युद्ध के रुकने की तमाम कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही है। इस बीच अमेरिकी सेना के ईरान पर जमीनी हमले की संभावना तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए बयान और युद्ध के लिए बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी से अटकलों को बल मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो ट्रंप ईरान में मौजूद 400 किलोग्राम यूरिनियम को लेकर आने के निर्देश दे सकते हैं। फिलहाल, इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ईरान से 400 किलोग्राम यूरेनियम छीनने की तैयारी में ट्रंप

दरअसल, जब से जंग शुरू होने से लेकर अब तब अमेरिका की नजर ईरान के परमाणु हथियार बनाने की जद्दोजहद पर है। अमेरिका को डर है कि ईरान की सरकार 400 किलोग्राम यूरिनियम का इस्तेमाल करके परमाणु हथियार बना सकती है। वहीं, ट्रंप पहले ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे। इस संबंध में अमेरिका ईरान में खतरनाक मिलिट्री ऑपरेशन को शुरू करने का प्लान बना रहा है। इस प्लान के तहत ईरान से अमेरिकी सेना लगभग 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम को निकालेगी। दावा है कि इसे ईरान की परमाणु सुविधाओं में दबाकर रखा गया है।

फिलहाल, ट्रंप प्रशासन ने इस ऑपरेशन के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका इस सैन्य ऑपरेशन को शुरू करता है तो उसे काफी जोखिम उठाने पड़ सकते है। ऐसे में ईरान में अमेरिकी सेना का यह ऑपरेशन काफी दिनों तक चल सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल को अमेरिका अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप अमेरिकी आर्मी को होने वाले रिस्क को लेकर विचार कर रहे हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ती है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

अमेरिका में सैन्य ऑपरेशन की तैयारी तेज!

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह ईरान का तेल चाहते हैं और तेहरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है और ईरान से लगभग 1000 पाउंड यूरेनियम निकालने के लिए संभावित सैन्य अभियान पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट में ट्रंप के हवाले से कहा गया, 'हो सकता है हम खार्ग द्वीप पर कब्जा कर लें, हो सकता है न करें। हमारे पास बहुत सारे विकल्प हैं। उन्होंने कहा, 'इसका यह भी मतलब होगा कि हमें वहां कुछ समय तक रहना पड़ेगा।' ट्रंप ने आगे कहा कि उनका मानना ​​है कि द्वीप पर ईरान की सुरक्षा व्यवस्था बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेंटागन मिडिल ईस्ट में 10000 तक अतिरिक्त सैनिक तैनात कर रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को घोषणा की कि 2500 मरीन सहित 3500 से ज्यादा सैनिक मध्य पूर्व पहुंच चुके हैं।

Created On :   30 March 2026 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story