US-Israel-Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज न खुलने से बौखलाए ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, पवार प्लांट, तेल के कुंए, खार्ग द्वीप को तबाह करने की दी धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोलता है तो हम इस इलाके को बम से उड़ा देंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने यह बयान जारी किया है।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसा देश जहां जानवरों के बीमार होने पर मिलती है छुट्टी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को खुली धमकी
ट्रूथ पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक नई और ज्यादा समझदार सरकार के साथ गंभीर बातचीत कर रहा है. इसमें काफी डेवलपमेंट हुआ है. अगर किसी भी वजह से कोई समझौता नहीं हो पाता है, जो शायद हो जाए, और अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तुरंत व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम ईरान के इस रास्ते और इलाके में उनके सभी बिजली बनाने वाले प्लांट, तेल के कुएं और खर्ग द्वीप को बम से उड़ाकर पूरी तरह तबाह कर देंगे. इनमें अभी तक हमने जान बुझकर अभी तक नहीं छुआ है।
ट्रंप ने कहा है कि यह हमारे उन सभी सैनिकों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पुराने शासन के 47 साल के आतंकी राज में बेरहमी से मार डाला था।
यह भी पढ़े -केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर जहाजों के बैन से वैश्विक व्यापार प्रभावित
बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में पहले से ही तनाव गंभीर है। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, खासकर तेल और गैस के व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि Strait of Hormuz में स्थिति और बिगड़ती है, तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।
Created On :   30 March 2026 6:55 PM IST












