अजब गजब: दुनिया में है एक ऐसा देश जहां जानवरों के बीमार होने पर मिलती है छुट्टी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया में है एक ऐसा देश जहां जानवरों के बीमार होने पर मिलती है छुट्टी, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
पेट्स हमपर ही निर्भर होते हैं और हमें उनका ख्याल रखना होता है। लेकिन ऑफिस और काम की वजह से हम उनको समय नहीं दे पाते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पेट्स के लिए एंप्लॉई को छुट्टी मिलती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में पालतू जानवर सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि घर के सदस्य जैसे हो गए हैं। लोग अपने कुत्ते, बिल्ली या दूसरे पालतू जानवरों को बच्चों की तरह ही प्यार करते हैं। ऐसे में जब ये बीमार पड़ते हैं, तो उनकी देखभाल करना जरूरी हो जाता है। लेकिन नौकरी करने वाले लोगों के लिए काम और पालतू की देखभाल साथ में संभालना आसान नहीं होता। और कई बार काम करने की वजह से उनका सही से ख्याल नहीं रखा जा सकता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर जावनरों के लिए एक खास नियम लागू किया गया है।

इटली ने किया खास नियम लागू

दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पर जानवरों के लिए एक खास नियम लागू किया गया है। इटली में एक खास नियम लागू किया गया है। यहां अब कर्मचारी अपने बीमार या घायल पालतू जानवर की देखभाल के लिए छुट्टी ले सकते हैं और उनकी तनख्वाह भी नहीं कटेगी। यानी अब लोगों को अपने पालतू जानवर और नौकरी के बीच मुश्किल चुनाव नहीं करना पड़ेगा।

कैसे हुई शुरुआत?

इस नियम की शुरुआत एक पुराने मामले से हुई। एक महिला ने अपने बीमार कुत्ते की देखभाल के लिए छुट्टी ली थी, लेकिन उसकी कंपनी ने इसे गलत मान लिया। मामला अदालत तक पहुंचा, जहां फैसला महिला के पक्ष में आया। अदालत ने कहा कि पालतू जानवर की देखभाल भी जरूरी कारणों में शामिल है। इसके बाद इस सोच को नियम का रूप दिया गया। हालांकि यह सुविधा हर छोटी बात पर नहीं मिलेगी। इसके लिए कर्मचारी को डॉक्टर का प्रमाण देना होगा कि पालतू की हालत गंभीर है और तुरंत देखभाल जरूरी है। इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि इस नियम का गलत फायदा न उठाया जाए।

जानवरों के लिए सख्त कानून

इटली में पहले से ही जानवरों के अधिकारों को लेकर सख्त नियम हैं। अगर कोई अपने पालतू को मुश्किल हालत में छोड़ देता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। इसलिए वहां पालतू की देखभाल करना सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी मानी जाती है।

Created On :   30 March 2026 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story