अजब गजब: स्किन ग्लो बढ़ाने के लिए लड़की ने शेयर किया ऐसा टिप, ब्यूटी हैक के बारे में जानकर लोग हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ब्यूटी प्रोडेक्टर की पूरी दुनिया में डिमांड रहती हैं। लोग अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कई तरह के स्कीन गलोइंग प्रोडक्टस को फेस पर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा सुंदरता को बढ़ाने के लिए खासकर महिलाएं कई तरह के टिप्स या नुस्खे को ट्राई करती रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही एनफ्लुएंसर खूबसूरती से जुड़े नुस्खे लोगों से शेयर कर रही हैं। जब आप इसके बारे में सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे।
एनफ्लुएंसर ने खूबसूरती से जुड़ा नुस्खा शेयर किया
लोग अपनी स्कीन के ग्लो को मेंटन करने के लिए कई तरह की चीजें ट्राई करते हैं। इसे लेकर 22 साल की लड़की ने अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया है। हालांकि, उसने जिस तरह के नुस्खे के बारे में बताया है। उसे जानने के बाद आपको शायद उल्टी भी आ सकती है। आमतौर पर 20 साल की उम्र में लोगों की त्वचा अच्छी ही होती है। मगर, लड़की के ब्यूटी टिप्स सुनकर लोगों को उबकाई आना शुरु हो गई।
यह भी पढ़े -5 महीने पहले ही कर दी थी एलपीजी शोर्टेज की भविष्यवाणी, अब पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
पीरियड्स का मास्क बेचती है लड़की
इसके बारे में डेली स्टार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। खबर के मुताबिक, ज़ेहली जी नाम की एक लड़की ने लोगों से अपनी खूबसूरती और जवां त्वचा के टिप्स शेयर किए हैं। उसने एक कुछ ऐसी चीजत के बारे में बताया है कि जो लोगों को काफी बेरका लग रही है। दरअसल, वह खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए अपने पीरियड का ब्लड फेस मास्क के रूप में चेहरे पर लगाती है। उसका मानना है कि ऐसा करने से चेहरे की उम्र जवां रहती है। साथ ही, यह बिल्कुल इको फ्रेंडली नुस्खा भी हैं। ऐसे में वह बिना प्लासिटक का प्रयोग किए अपनी त्वचा को सुंदर बना रही है।
Created On :   28 March 2026 10:51 PM IST














