अजब गजब: जेल से भागने के लिए अजीबोगरीब तरकीब, महिला की विग पहन गॉर्ड्स के सामने से कैदी हुआ फरार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनियाभर से हमे आए दिन कई अजीबोगरीब घटनाएं और किस्से सुनने को मिलते हैं। हालांकि, कई बार इनमें से भी कुछ घटनाएं ऐसी होती है कि जिसे सुनने के बाद हम काफी हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला वेनेजुएला से सामने आया है। यहां की एक जेल से मुजरिम ने भागने की तरकीब खोजी है, उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए हैं।
इस घटना को हुए ज्यादा दिन नहीं बीते हैं। यह मामला इस साल के मार्च महीने का ही है। जिसने काफी सूर्खियां बटौरी हैं। जेल से कैदियों के भागने की घटना कोई नई बात नहीं हैं। मगर, इस कैदी ने सुरक्षाकर्मियों को जो चकमा दिया है। उससे हर कोई आश्चर्य में पड़ गया है। जेल से रहस्यमयी तरीके से निकलने के लिए सबसे पहले तो उसने बेमेल विग अपने सर में लगा लिया था। इससे कोई भी उसे पहचना नहीं पा रहा था।
यह भी पढ़े -नवजात शिशु को हाथ में लेने में भी कांप उठा शख्स, इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
वेनेजुएला की है घटना
इस तरकीब को वेनेजुएला के रहने वाले 25 वर्षीय नागरिक ने आजमाया था। इस कैदी का नाम मैनुएल लोरेंज़ो एविला एल्वारैड था। जिसने सुरक्षित तौर पर सबकी नजरों से भागने के लिए एक आइडिया खोजा था। मैनुएल काफी अरसे से एल लिबर्टाडोर जेल में सजा काट रहा था। जेल से निकलने की योजना के तहत उसने अपनी गर्लफ्रेंड से विग बुलवाई थी। जैसे ही जेल से बाकी के सार विजिटर्स निकले लगे। तब उसने इस विग को अपने सिर पर पहन लिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए वहां से बचते बचाते हुए बाहर निकल आया। मैनुएल ने विग के अलावा लड़की की ड्रेस भी पहनी हुई थी। हालांकि, सबसे ज्यादा आश्चर्य की बात तो यह थी कि उसकी स्किन का कलर वीग से मिल भी नहीं रहा था। मगर, फिर भी सुरक्षाकर्मी उसे पहचान में नाकामयाब रहे। जिसके चलते वो बड़े आसानी से जेल से निकल गया।
यह भी पढ़े -5 महीने पहले ही कर दी थी एलपीजी शोर्टेज की भविष्यवाणी, अब पोस्ट हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
महिला का विग लगाकर भागा कैदी
इसे लेकर ऑडिटी सेंट्रल ने एक खबर प्रकाशित की है। जिसमें बताया गया है कि यह घटना दोपहर में विजिटिंग के समय की है। जब एक मैनुएल नाम का एक कैदी अपने सिर पर ब्राउन कलर के बालों का विह पहनकर गुपचुप तरीके से फरार हो गया। जेल के एग्जिट पर खड़े सुरक्षिकर्मियों की आंखों में मैनुएल ने महिला के गुप्र में घुसकर बड़े ही आसानी से चकमा दे दिया। जिससे उन्हें कैदी के होने का दूर-दूर तक शक नहीं हो पाया। इस घटना की पूरी जांच की जा रही है। जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि आखिर सुरक्षाकर्मी कैदी की इस चाल से कैसे मात खा गए? इस घटना की तरह पैराग्वे में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जब जेल से एक कैदी महिलाओं के कपड़े और मेकअप में भाग गया था। हालांकि, उसे चंद घंटों में पकड़ कर जेल में डाल दिया था।
Created On :   24 March 2026 1:18 AM IST













