अजब गजब: अब रोने के लिए भी मिल सकते हैं रुपए? मुंबई के इस बीच पर शुरू हुआ नए तरह का बिजनेस, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

यह भी पढ़े -बकरियों का शानदार तरह से मनाया गया जन्मदिन, इंविटेशन और ढोल-नगाड़ों से मेहमानों को किया गया एंटरटेन, वीडियो हो रहा वायरल
क्या नजर आ रहा है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक बीच के किनारे आदमी बोर्ड लगाकर बैठा हुआ है। उस बोर्ड पर लिखा हुआ हहै कि मामूली दुख सुनने के लिए 250 रुपए, बड़ा दुख सुनने के लिए 500 रुपए और साथ में बैठकर रोने के लिए 1000 रुपए देने होंगे। वीडियो बनाने वाला शख्स जब आदमी से पूछता है तो वो आराम से कहता है कि लोग सच में उसके पास आते हैं और अपनी बातें शेयर करते हैं। वीडियो में आदमी ये भी दावा करता है कि वह लोगों की बात बिना जजमेंट के सुनता है और उनको सलाह देने की भी कोशिश करता है। उसका कहना है कि आज के वक्त में लोग अकेलेपन और तनाव से परेशान हैं, ऐसे में किसी की जरूरत होती है जो आपको सिर्फ और सिर्फ सुने ही। तो वो शख्स वो काम करता है और उसके पैसे चार्ज करता है। इसको कई लोग एक बहुत ही अच्छा बिजनेस आइडिया भी बता रहे हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स देखने को मिले हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि बिजनेस करने का आइडिया होना चाहिए बस। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि भाई का स्टार्टअप तो बहुत ही ज्यादा आगे जाएगा। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि आजकल दुख सुनने वाला कोई नहीं है, इसलिए ही पैसे देकर सुनवाना पड़ेगा।
Created On :   21 March 2026 4:41 PM IST













