अजब गजब: 11 दिन में ही गुलाबी से हरे में तब्दील हुआ ये अनोखा कीड़ा, साइंटिस्ट्स भी हुए हैरान, जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कुदरत हमें अक्सर ऐसे नजारे दिखाती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। इस बार पनामा के जंगलों में एक ऐसा अजीब कीड़ा मिला है, जिसने वैज्ञानिकों को चौंका दिया है। यह कीड़ा कुछ ही दिनों में अपना रंग पूरी तरह बदल देता है। पहले इस कीड़े का रंग गुलाबी रहता है लेकिन कुछ समय बाद ये हरे रंग में तब्दील हो जाता है। जिसको देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।
यह भी पढ़े -शादी में एक स्टॉल से दूसरे स्टॉल जाने में इस्तेमाल हो रही गाड़ी, इतनी बड़ी शादी का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
गुलाबी से हरे रंग में बदला
यह अनोखा कीड़ा स्मिथसोनियन उष्णकटिबंधीय अनुसंधान संस्थान (Smithsonian Tropical Research Institute) के फील्ड स्टेशन के पास मिला। यह एक मादा कैटीडिड थी, जिसका रंग शुरुआत में बहुत चमकीला गुलाबी था। लेकिन जब इसे लैब में रखा गया, तो कुछ दिनों में इसका रंग बदलने लगा। रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन इसका गुलाबी रंग हल्का पड़ गया और करीब 11 दिनों के अंदर यह पूरी तरह हरा हो गया।
बदली पुरानी सोच
अब तक माना जाता था कि कीड़े अपने जीवन के एक ही चरण में इतना बड़ा रंग परिवर्तन नहीं कर सकते। लेकिन इस खोज ने इस सोच को गलत साबित कर दिया है।
यह भी पढ़े -कुत्ते घुमाकर शख्स कमा रहा लाखों रुपए महीना! MBA करने वाले भाई को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
रंग बदलने के पीछे की वजह
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह कीड़ा अपनी सुरक्षा के लिए रंग बदलता है। जंगलों में कई पौधों की नई पत्तियां पहले गुलाबी या लाल होती हैं। ऐसे में यह कीड़ा भी गुलाबी रहकर खुद को छुपाता है। जैसे-जैसे पत्तियां हरी होती हैं, यह भी अपना रंग बदलकर हरा हो जाता है, ताकि शिकारियों से बच सके।
‘स्मार्ट सर्वाइवल’ का उदाहरण
मैट ग्रीनवेल ने इसे एक तरह की 'सेफ्टी जैकेट' जैसा बताया है। उनका कहना है कि जो रंग खतरा बन सकता था, वही इसकी सबसे बड़ी ढाल बन गया। यह खोज दिखाती है कि कुदरत के छोटे-छोटे जीव भी खुद को बचाने के लिए कितने समझदार और अनोखे तरीके अपनाते हैं।
Created On :   19 March 2026 7:50 PM IST













