अजब गजब: शादी में एक स्टॉल से दूसरे स्टॉल जाने में इस्तेमाल हो रही गाड़ी, इतनी बड़ी शादी का वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादियां भारत में सिर्फ दो लोगों के मिलने से नहीं बल्कि एक बहुत ही बड़ा उत्साह होती हैं। हर जगह रोशनी, सजावट, स्वादिष्ट खाना और नाच गाना देखने को मिलता है। ऐसी ही शादी के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बहुत ही ज्यादा ग्रेंड वेडिंग देखने को मिल रही है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मेहमानों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए गाड़ी का इस्तेमाल करने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े -'अगर आप टिप देंगे तो स्टाफ नाचेगा', बेंगलुरु के एक कैफे का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, टिप देने पर नाचता है स्टाफ
वीडियो में क्या आ रहा नजर?
वीडियो में एक भव्य शादी समारोह नजर आ रहा है। शादी का पंडाल इतना बड़ा है कि एक जगह से दूसरी जगह तक जाने में काफी समय लग सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों की सुविधा के लिए छोटी गाड़ियां लगाई गई हैं, जिनसे लोग स्टेज तक या खाने के काउंटर तक पहुंच रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शादी का आयोजन किसी बड़े मैदान या विशाल वेन्यू में किया गया है। सजावट इतनी भव्य है कि हर सेक्शन अलग थीम में सजा नजर आ रहा है। मेहमानों को पैदल लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसलिए आयोजकों ने खास ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराई है। वीडियो में दिख रही गाड़ियां गोल्फ कार्ट जैसी नजर आ रही हैं। इन वाहनों की मदद से बुजुर्गों, बच्चों और खास मेहमानों को आराम से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह इंतजाम किसी वीआईपी इवेंट जैसा लग रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह शादी कम और कोई एक्सपो ज्यादा लग रही है। वहीं कई लोगों ने इसे अमीरों की शाही शादी बताया।
यह भी पढ़े -बकरियों का शानदार तरह से मनाया गया जन्मदिन, इंविटेशन और ढोल-नगाड़ों से मेहमानों को किया गया एंटरटेन, वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें लाखों व्यूज और लाइक्स देखने को मिल रहे हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि इतनी बड़ी शादी में खो जाने का भी डर लग रहा है। साथ ही दूसरे यूजर ने कहा है कि अगर आयोजन इतना बड़ा है तो मेहमानों की सुविधा के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करना समझदारी भरा कदम है।
Created On :   25 Feb 2026 7:54 PM IST













