अजब गजब: शादी के स्टेज पर ही स्टूडेंट चला आया सवाल पूछने, टीचर की नहीं रुकी हंसी, यहां देखें टीचर का रिएक्शन

शादी के स्टेज पर ही स्टूडेंट चला आया सवाल पूछने, टीचर की नहीं रुकी हंसी, यहां देखें टीचर का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र अपनी टीचर की शादी में जाता है और स्टेज पर ही अपने डाउट्स पूछने लगता है। जिसके बाद टीचर का रिएक्शन काफी ज्यादा होलसम होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्कूलों से संबंधित कई सारे फनी वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। वहीं, एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा टीचर की शादी के स्टेज पर ही जाकर सवाल करने लगता है। इसके बाद टीचर बहुत ही भोला सा रिएक्शन देती है जिसे देखकर यूजर्स को भी काफी अच्छा लगा है।

वीडियो में क्या आ रहा नजर?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शादी का फंक्शन चल रहा है, दुल्हन बनी टीचर स्टेज पर खड़ी है, तभी उनका एक स्टूडेंट वहां पहुंचता है और बहुत मासूम अंदाज में कहता है मैडम आई हैव वन डाउट इसके जवाब में जो टीचर का रिएक्शन आता है, वही इंटरनेट पर छा गया है। टीचर बहुत प्यार से कहती है कि इस पीरियड के बाद आना कल बोला था ना तुमको। स्माइल के साथ टीचर का ये जवाब लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। साथ ही इतना नेचुरल और मजेदार बन गया था कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े थे।

यह भी पढ़े -गर्लफ्रैंड को खुश करने के चक्कर में हवा में उड़ी पूरे महीने की सैलेरी, वीडियो देखकर लोगों को हुआ दुख

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rajgarh_mamta1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स आए हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि अरे भाई आज तो मैडम को छोड़ दो। तो ऐसे ही दूसरे शख्स ने कहा है कि टीचर बेचारी सोच रही होगी कि क्या जवाब दूं इसको अब और ऐसे ही कई सारे रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।

Created On :   20 Feb 2026 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story