अजब गजब: गर्मी से परेशान यात्री ने ट्रेन में लगा लिया खुद का कूलर, वायरल वीडियो देखकर लोगों में खुशी की लहर

गर्मी से परेशान यात्री ने ट्रेन में लगा लिया खुद का कूलर, वायरल वीडियो देखकर लोगों में खुशी की लहर
वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स ने ट्रेन के कोच में खुद का ही कूलर लगा लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। और गर्मियों में तो ट्रैवल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। गर्मी, भीड़ और शोर-शराबे में बिल्कुल नींद नहीं आती है। गर्मियों के दिनों में ट्रेन का सफर कई बार यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता। पसीना, उमस और गर्म हवा लोगों को बेहाल कर देती है। ऐसे में अगर कोई यात्री अपना पर्सनल इंतजाम करके बैठ जाए तो सबको अचंभा होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन के डिब्बे में अपना पर्सनल कूलर लगाकर आराम से सफर करता नजर आ रहा होता है। वीडियो देखकर लोग हैरान भी हैं और इस जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं।

वीडियो में क्या आ रहा है नजर?

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन के कोच में एक यात्री ने अपने साथ छोटा सा पर्सनल कूलर लाकर फिट कर दिया है। कूलर को इस तरह रखा गया है कि उसकी ठंडी हवा सीधे उसकी सीट की तरफ ही जाए। आसपास बैठे यात्री भी इस अनोखे इंतजाम को देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी साधारण श्रेणी के कोच का है जहां एसी की सुविधा नहीं होती। गर्मी से राहत पाने के लिए शख्स ने यह अनोखा तरीका अपनाया है। सॉकेट में कूलर का तार लगाकर हवा खा रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा है कि लगता है भाई नवरतन तेल की मालिश और डर्मी कूल पाउडर लगाता है। साथ ही एक ने कहा है कि भाई का डेडली ट्रैवलिंग रूटीन है। ऐसे ही कई लोगों ने शख्स की तारीफ की है।

Created On :   23 Feb 2026 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story