अजब गजब: शख्स ने खेला रियल सांप-सीढ़ी! वीडियो देखकर सभी लोग हुए हैरान, वीडियो हो रहा वायरल

शख्स ने खेला रियल सांप-सीढ़ी! वीडियो देखकर सभी लोग हुए हैरान, वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स असली के सांपों के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेल रहा होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन में अधिकांश लोगों ने लूडो और सांप-सीढ़ी का खेल खेला ही होगा। लेकिन कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि जिंदा सांपों के साथ भी सांप-सीढ़ी का खेल खेला जा सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जिंदा सांपों के साथ सांप-सीढ़ी खेलता हुआ नजर आ रहा होता है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने काफी ज्यादा हैरानी जताई है।

वीडियो में क्या आ रहा है नजर?

वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स ने कमरे के फर्श पर अलग-अलग तरह की सीढ़ियां और अलग-अलग प्रजाति के सांपों को बिछा रखा है। इसके बाद शख्स ने पासे को घुमाया और 6 आने पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स जैसे-जैसे अपना पैर आगे बढ़ा रहा होता है वैसे-वैसे सांप शख्स को डसने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शख्स के चेहरे पर किसी भी तरह का डर नजर नहीं आ रहा था।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @kangden_kebonreptile नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक ही दिन में 68 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी और डर पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई वैसे तो 6 आने पर मुझे खुशी होती है, पर यहां 6 आया तो सीधा यमराज से मुलाकात होगी। तो दूसरे शख्स ने लिखा है कि सांप भी सोच रहे होंगे कि एक बार पास तो आ, फिर बताते हैं कि सीढ़ी कैसे चढ़ते हैं।

Created On :   21 Feb 2026 6:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story