अजब गजब: इनाम में कुछ नहीं मिला तो शख्स ने लॉटरी की कंपनी पर ही किया केस, शख्स है काफी चर्चा में

इनाम में कुछ नहीं मिला तो शख्स ने लॉटरी की कंपनी पर ही किया केस, शख्स है काफी चर्चा में
शख्स ने बहुत ही महंगी लौटरी टिकट खरीदी लेकिन वो कुछ भी नहीं जीता। इसके बाद शख्स ने कंपनी दुकान पर तो केस किया ही साथ ही लौटरी की कंपनी पर भी केस कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में लौटरी से जुड़ा हुआ एक मामला देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल बिजनेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अनहुई प्रांत के हेफेई शहर में रहने वाले एक व्यक्ति ने सितंबर 2023 में एक महीने के भीतर लॉटरी टिकटों पर 9 लाख युआन (करीब 1.18 करोड़ रुपये) खर्च कर दिए। उसने ये टिकट झांग नाम के एक दुकानदार से खरीदे, जो स्थानीय लॉटरी मैनेजमेंट सेंटर का अधिकृत एजेंट है।

टिकट चुनकर सोशल मीडिया से करता था ऑर्डर

वह व्यक्ति टिकट चुनता था और सोशल मीडिया ऐप के जरिए ऑर्डर करता था। फिर पैसे सीधे झांग के बैंक खाते में भेज देता था। झांग टिकट खरीदकर उनकी तस्वीर खींचता और उसे भेज देता था। झांग का कहना है कि उसने ग्राहक को पहले ही लिखित में बता दिया था कि लॉटरी में पैसा डूब सकता है। ग्राहक ने भी माना था कि वह जोखिम समझता है।

इनाम ना मिलने पर कोर्ट पहुंच गया मामला

जब सारे नतीजे आने के बाद उसे कोई इनाम नहीं मिला, तो उसने झांग और लॉटरी मैनेजमेंट सेंटर पर केस कर दिया। उसका आरोप था कि टिकट बेचने और रिजल्ट बताने का तरीका सही नहीं था। उसने मांग की कि उसके 9 लाख युआन ब्याज समेत लौटाए जाएं और खरीद का सौदा रद्द किया जाए। मामला हेफेई के बाओहे जिला पीपुल्स कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने कहा कि ग्राहक को जबरन टिकट खरीदने के लिए नहीं उकसाया गया था। उसे पहले ही खतरे के बारे में बताया गया था। इसलिए उसकी याचिका खारिज कर दी गई।

Created On :   15 Feb 2026 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story