अजब गजब: कबूतरों को खाना खिलाना महिला को पड़ा बहुत ही ज्यादा भारी, 2 लाख का जुर्माना होगा चुकाना, यहां देखें क्या है मामला

कबूतरों को खाना खिलाना महिला को पड़ा बहुत ही ज्यादा भारी, 2 लाख का जुर्माना होगा चुकाना, यहां देखें क्या है मामला
महिला हर रोज कबूतरों को खाना खिलाती थी जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया गया है। 71 साल की महिला को अब जुर्माना हटाने के लिए 2 लाख रुपए देने होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोग सोचते हैं कि पशु-पक्षियों को खाना खिलाना एक बहुत ही अच्छा काम है। लेकिन सिंगापुर में यही काम करने के लिए एक महिला पर भारी जुर्माना लगा है। सिंगापुर में रहने वाली 71 साल की महिला पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। इसमें खास बात ये है कि महिला ने पहले बोला था कि वो खाना नहीं खिलाएगी लेकिन उसने फिर भी दाना डाला था।

क्या है मामला?

यह मामला सिंगापुर के वन्यजीव कानून से जुड़ा है। महिला ने अदालत में चार मामलों में अपनी गलती मान ली है। यह पहली बार नहीं है जब उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल मई में भी उसे इसी तरह के मामले में 1,200 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना देना पड़ा था। उस वक्त उस पर पक्षियों को दाना डालने और अधिकारियों के काम में रुकावट डालने का आरोप लगा था। तब महिला ने कोर्ट से कहा था कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी, लेकिन एक महीने के अंदर ही उसने फिर से दाना डालना शुरू कर दिया।

कोर्ट में वीडियो का दिया सबूत

सरकारी वकील ने कोर्ट में वीडियो सबूत पेश किए थे। जिनमें महिला को टोआ पेयो इलाके में अपने फ्लैट के पास कबूतरों को अनाज और रोटी खिलाते हुए देखा गया। बताया गया कि जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच वह 9 अलग-अलग बार ऐसा करते हुए पकड़ी गई है। कोर्ट को यह भी बताया गया है कि महिला ने अपने सांसद से मिलकर इस बात पर अफसोस जताया था, लेकिन सिर्फ तीन दिन बाद ही वह फिर से पक्षियों को दाना डालती नजर आई।

महिला के लिए जरूरी थी सख्ती

प्रॉसिक्यूटर का कहना था कि महिला बार-बार कानून को अनदेखा कर रही है, इसलिए सख्त सजा जरूरी है। वहीं महिला ने कोर्ट में कहा है कि वह बेरोजगार है और उसके पास मेडिकल बीमा भी नहीं है। उसने जुर्माना कम करने और बदले में सामुदायिक सेवा करने की बात कही है। हालांकि जज ने 3,200 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना तय किया, जिसके बाद महिला ने कहा कि वह पूरी रकम तुरंत जमा कर देगी।

Created On :   8 Feb 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story