अजब गजब: सिर्फ 15-20 मिनट के काम के लिए शख्स का है 29 लाख का पैकेज! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां देखें क्या करता है काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अपने पालतू जावनरों को पॉटी कराने के लिए बाहर लेकर जाते हैं। वे बाहर जाते हैं और अपने कुत्तों का पेट साफ करवाकर घर आ जाते हैं। लेकिन उन्हें इस बात की जरा भी चिंता नहीं रहती है कि इससे रोड गंदी होती है और उसको साफ कौन करेगा। लेकिन ब्रिटेन में ऐसा नहीं होता है। वहां पर कुछ लोग कुत्तों की पॉटी साफ करवाने के लिए लोग रखते हैं। ऐसे ही एक शख्स सिर्फ पॉटी उठाकर भी नौकरी वालों से ज्यादा पैसे कमाते हैं। वो शख्स आजकल बहुत ही ज्यादा चर्चा में है। शख्स ने सिर्फ ये काम करके ही हर साल करीब 32 हजार डॉलर (29 लाख रुपए) तक कमाता है।
क्या है कहानी?
ब्रिटेन के डर्बीशायर के रहने वाले 39 वर्षीय काइल न्यूबी कुत्तों की पॉटी उठाकर पैसे कमा रहे हैं। साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस को अपने इस अजीबोगरीब काम के बारे में बताते हुए कहते हैं कि ‘हम उस समय दंग रह गए जब ग्राहक अचानक हमारे पास आने लगे’। उन्होंने बताया कि पिछले साल मार्च में काम के समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो देखकर उन्हें पेट पू पिक नाम का ये बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा मिली थी। उन्हें पता चला कि अमेरिका में कुत्तों की पॉटी उठाना कितना लोकप्रिय है। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न इसे आजमाकर देखें और इसे ईस्ट मिडलैंड्स में भी शुरू करें।
यह भी पढ़े -ट्रेन में हुआ उनो रिवर्स! शख्स ने किन्नर को पैसे देने की जगह खुद ही मांग लिए पैसे, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
प्रोफेशनल पूपर स्कूपर बना शख्स
काइल ने आगे बताया कि हमने ब्रिटेन में इसे करते हुए कुछ ही लोगों को देखा था, इसलिए हमने फेसबुक पर एक विज्ञापन पोस्ट किया और कुछ समय के लिए इसे छोड़ दिया। इसके बाद उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने इंट्रेस्ट दिखाया और अब वे एक प्रोफेशनल पूपर स्कूपर हैं। उनके पास 35 रेगुलर ग्राहक हैं।
यह भी पढ़े -टीचर ने पकड़ी बच्चों की इंस्टा आईडी, नाम पढ़कर उड़ गए होश, लोगों को भी आई जमकर मजा, वीडियो हो रहा वायरल
कब काम करते हैं काइल?
काइल ने बताया है कि मैं बुधवार को 15 ग्राहकों और शनिवार को 20 ग्राहकों का काम करता हूं। दिलचस्प बात ये है कि वह पहली बार के लिए 40 डॉलर और उसके बाद प्रति हफ्ते के हिसाब से 20 डॉलर चार्ज करते हैं। उनका अनुमान है कि कुत्तों की पॉटी साफ करने का पार्ट टाइम काम करके वो लगभग 2,680 डॉलर कमाते हैं, जो लगभग 60 डॉलर प्रति घंटे के बराबर है। वह कहते हैं कि कुत्तों की गंदगी साफ करके 10 घंटे की शिफ्ट से ज्यादा पैसे कमाए जा सकते हैं।
Created On :   24 Jan 2026 7:12 PM IST













