अजब गजब: 3 बार स्वर्ग से लौटकर आई महिला, जिंदा होकर बताया मरने के बाद कैसी होती है दुनिया, जानकर हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मरने के बाद कैसी दुनिया होती है ये सवाल तो कई लोगों के मन में आता है। अगर आपकी सांस रुक जाए तो डॉक्टर आपको डेड डिक्लेयर कर देगा और फिर आप एक ऐसी दुनिया में चले जाएंगे जहां पर नामुमकिन है। ऐसे ही अमेरिका के मैरीलैंड की रहने वाली नोर्मा एडवर्ड्स नाम की एक महिला तीन बार मरकर जिंदा हुई है और अपने किस्सों को सुनाकर काफी चर्चा में है। 80 साल की महिला का कहना है कि उसके साथ चमत्कार हुआ है। उन्होंने बताया है कि पहली बार मौत से उनका सामना 20 साल की उम्र में हुआ था। इसके बाद वे दो बार और मरकर जीवित हो चुकी हैं।
यह भी पढ़े -सिर्फ 15-20 मिनट के काम के लिए शख्स का है 29 लाख का पैकेज! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, यहां देखें क्या करता है काम
पहली बार क्या हुआ था?
बुजुर्ग महिला ने बताया है कि जब वो पहली बार मरी थी तब वो सिर्फ 20 साल की थी। मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस की वजह से उनका दिल धड़कना बंद हो गया था। नोर्मा ने बताया कि तब उन्होंने खुद को शरीर को ऑपरेशन टेबल के नीचे पाया था। वो दर्द में बिल्कुल नहीं थीं बल्कि वो एक अंधेरे वाली सुरंग में भाग रही थीं। इसके बाद उन्होंने बताया कि सुरंग के आखिर में उसका सामना एक अलौकिक रोशनी से हुआ। वहां उसे एक बड़ी सी स्क्रीन नजर आई जिस पर उसकी पूरी जिंदगी किसी फिल्म की तरह चल रही थी। इसके बाद उन्हें मृत आंटी मिलीं, पर यह कहकर छूने से मना कर दिया कि अभी उनका समय नहीं आया है। उनके जीवन का मकसद अधूरा है। नोर्मा जब होश में आईं, तब उन्हें महसूस हुआ कि उनका शरीर बहुत छोटा और आत्मा विशाल थी।
यह भी पढ़े -देश में नहीं दिखी 'बॉर्डर 2' तो शख्स ने मुंबई की करा ली टिकट, धर्मेंद्र के फैन को देखकर सभी हो गए हैरान, वायरल हो रहा वीडियो
परलोक से आने के बाद सामान्य इंसान नहीं रहीं नोर्मा
नोर्मा ने ये भी दावा किया है कि ‘परलोक’ से लौटने के बाद वह सामान्य इंसान नहीं बचीं। उनकी इंद्रियां इतनी तेज हो गई थीं कि वह किसी के भी शरीर के अंदर की बीमारियों को देख सकती थीं। इतना ही नहीं बल्कि, उनके शरीर में इतनी अधिक एनर्जी थी कि पास आने पर बिजली के बल्ब अपने आप फूट जाते थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में उन्हें दो बार हार्ट अटैक आया, और उन्हें फिर से क्लिनिकली डेड डिक्लेयर कर दिया गया। इस बार उन्होंने ‘परलोक’ में एक महिला फरिश्ता को देखने का दावा किया, जिसने उन्हें जीवन का महत्व समझाया था। इसके बाद उनको वापस भेज दिया गया था।
Created On :   27 Jan 2026 6:07 PM IST













