अजब गजब: लड़के ने शादी के लिए AI का लिया सहारा, परफेक्ट लाइफ पार्टनर से मिलवाने के लिए रिश्तेदार की निभाई भूमिका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शादी के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर खोजना कोई आसान काम नहीं होता है। आपने लोगों को अपने बच्चों या किसी रिश्तेदार के लिए जीवनसाथी को ढूंढते हुए जरूर देखा होगा। हालांकि, समय के साथ-साथ इंटरनेट में ऑनलाइन पोर्टल का दौर शुरू हुआ। जिसमें बिना रिश्तेदारों के लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद कर पाए। इसके अलावा डेटिंग ऐप्स और मैट्रोमोनियल्स जैसी वेबसाइट भी ट्रेंड शुरू हो गया।
यह भी पढ़े -दुनिया में है एक ऐसी गिलहरी जो ठंड में बन जाती है 'गजनी', गर्मियों में सब कुछ आता है याद, जानें क्या है उसका नाम
शादी के लिए चेट जीपीटी का लिया सहारा
इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी को लेकर एक ऐसी ही आदमी की कहानी काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस रूसी व्यक्ति का नाम एलेक्जेंडर ज़दान है जो पेशे से एक आईटी प्रोफेशन है। जिसने अपनी शादी की जिम्मेदारी चैट जीपीटी को सौंप दी है। वह चाहते है कि यह एप उसके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टन खोज दें। वह चाहता है कि उसे एक अच्छी पत्नी मिलें। ऐसे में उसने 5000 से अधिक लड़कियों में मनपसंद जीवनसाथी को खोजने के लिए चेट जीपीटी का सहारा लिया। जिसके लिए उसने चेट जीपीटी को ट्रेनिंग भी दी ताकि उसे मनपसंद लाइफ पार्टनर मिल जाए।
एलेक्जेंडर ने कहना है कि उसने 23 साल की उम्र में चेट जीपीटी को ट्रेनिंग दे दी है। जिसमें वह 5,239 लड़कियों को प्रोफाइल को सर्च करके उसके लिए परफेक्ट मैच निकाले। इस बारे में उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उसने बताया है कि लड़की ढूंढने के लिए उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल किया है। इसके सहायता से वह हजारों लड़कियों में से अपनी फेवरेट गर्ल को पसंद कर पाए। उसने बताया कि वह चेट जीपीटी पर इस बारे में सर्च भी करता रहा है। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि उसके पास इतना टाइम नहीं था कि वह घंटो तक डेटिंग एप्स ही चलाता रहे। ऐसे में चेट जीपीटी ने उसका यह काम काफी सरल कर दिया।
यह भी पढ़े -टीचर ने पकड़ी बच्चों की इंस्टा आईडी, नाम पढ़कर उड़ गए होश, लोगों को भी आई जमकर मजा, वीडियो हो रहा वायरल
10 से 12 डेट के बाद मिली लाइफ पार्टनर
चेट जीपीटी पर लड़की ढूंढने के लिए एलेक्जेंडर ने फिल्टर्स का प्रयोग किया है। इसकी मदद से हजारों लड़कियों को सर्च रिज्लट पर अलग कर दिया जाता है। फिर एलेक्स ने फिल्टर्स जैसे ज्योतिषीय गणना, धर्म और ज्यादा रिविलिंग फोटोज पर बेस्ड लड़कियों को चुनता था। फिर इनमे से जो ऑप्शन रहा जाते हैं, वह उन लड़कियों से लड़के तरफ से कॉनटेक्ट कर लेता था। इसके बाद एलेक्जेंडर चेट जीपीटी की ओर से सिलेक्ट की गई लड़कियों से मिलने के लिए चला जाता था। हालांकि, रोबोट कई बार उसकी मैच के आधार पर डेट फिक्स कर देता था। जिसके बारे में उसे कोई आईडिया भी नहीं होता था। एआई की सहायता से करीब 10 से 12 डेट के बाद एलेक्जेंडर को मंनपसंद वाइफ मिली।
Created On :   1 Feb 2026 1:40 AM IST













