अजब गजब: ऑफिस की मीटिंग में फेस पैक लगाकर आई इंप्लॉई, तो सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ऑफिस की मीटिंग में फेस पैक लगाकर आई इंप्लॉई, तो सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
एक सॉफ्टवेयर कंपनी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक जेनजी इंप्लॉई फेस मास्क लगाकर आ जाती है, जिसको देखकर उसका सीईओ बहुत ही चिल रिएक्शन देता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑफिस मीटिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर ऑफिस की मीटिंग्स काफी गंभीर और बोरिंग होती हैं, लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। एक GenZ कर्मचारी ने अपने अंदाज से मीटिंग का पूरा माहौल ही बदल दिया। जिसके बाद बॉस का रिएक्शन लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में?

यह वीडियो RemoteStar Ltd नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी का बताया जा रहा है। मीटिंग Zoom पर चल रही थी। तभी वर्तिका नाम की एक कर्मचारी ने अपना कैमरा ऑन किया। जैसे ही वह स्क्रीन पर आईं, सभी हैरान रह गए। उनके चेहरे पर मेकअप नहीं, बल्कि नीम का फेस मास्क लगा हुआ था। यह देखकर बाकी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वर्तिका इस दौरान बिल्कुल आराम से मीटिंग में बात करती रहीं। वह सिपर से पानी पीते हुए अपनी राय दे रही थीं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि बाकी लोग उन्हें देख रहे हैं। कुछ लोग हंस पड़े और अपनी हंसी छिपाने के लिए कैमरा भी बंद कर लिया।

सीईओ ने दिया कूल रिएक्शन

इस पूरे मामले में सबसे खास बात कंपनी के सीईओ का रिएक्शन रहा। उन्होंने गुस्सा करने के बजाय मजाक में पूछा कि यह कौन-सा फेस मास्क है। उनका यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। उनको लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बॉस को जहां पर गुस्सा करना चाहिए था वे वहां पर बहुत ही ज्यादा शांत नजर आ रहे हैं।

कंपनी ने बताया प्रैंक

वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी ने बताया कि यह सब एक प्रैंक था, जो CEO के साथ किया गया था। हालांकि, इसके बावजूद लोगों ने वर्तिका के आत्मविश्वास और CEO के शांत स्वभाव की खूब तारीफ की है।

Created On :   20 March 2026 5:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story