अजब गजब: चीन में खुल गया अनोखा स्टॉर्म बाथ स्पा, तूफान और हल्के बिजली के झटकों के अनुभव, कई प्रमुख शहरों में बना लोकप्रिय

चीन में खुल गया अनोखा स्टॉर्म बाथ स्पा, तूफान और हल्के बिजली के झटकों के अनुभव, कई प्रमुख शहरों में बना लोकप्रिय
चीन हमेशा से ही कुछ नए और अनोखे कारनामें करता रहा है। इस बार उसने सबसे अनोखा और लोकप्रिया खोज की है। जिसकी इन दिनों चीन के प्रमुख शहरों में उसकी चर्चा तेज हो गई है।

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन हमेशा से ही कुछ नए और अनोखे कारनामें करता रहा है। इस बार उसने सबसे अनोखा और लोकप्रिया खोज की है। जिसकी इन दिनों चीन के प्रमुख शहरों में उसकी चर्चा तेज हो गई है। देश ने 'स्टॉर्म बाथ स्पा' नामक एक नया चलन बना गया है, जो काफी हद तक लोकप्रियता भी हासिल कर चुका है। ये स्पा अनोखे तरीके का वेलनेस और इनोवेशन का अनुभव देता है। जो भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता है, उसे तूफान और हल्के बिजली के झटके लगते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि इसका अनुभव भावनात्मक और मानसिक दोनों तरह के सुकून देता है। जिसकी रुचि नागरिकों में लगातार बढ़ रही है।

विदेश पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

द पेपर को दिए इंटरव्यू के दौरान रूसी व्लॉगर अलीना लासीना ने कहा, "रूस में स्पा सेशन आमतौर पर दो से तीन घंटे तक चलते हैं, इस दौरान आप आराम से नहा सकते हैं, मसाज करवा सकते हैं और सोने का आनंद ले सकते हैं और ज्यादा समय तक रुकना हो तो खर्च बढ़ जाता है। हालांकि शंघाई में स्पा सेशन काफी लंबे होते हैं, अक्सर रात भर रुकने की सुविधा भी मिलती है।" उन्होंने आगे बताया कि वहां पर एक नया रोमांचक 'स्टॉर्म बाथ स्पा' का चलन बन गया है। इससे विदेश पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।

इन शहरों में लोकप्रियता की हासिल

जानकारी के मुताबिक, इस अनोखे स्पा की शुरुआत सबसे पहले इटली से हुई थी। जो वहां पर पढ़ाई करने वाले चीनी स्टूडेंट के लिए लोकप्रिय बना गया है। जिसके लिए वो लगभग 1,000 युआन (140 अमेरिकी डॉलर) खर्च करते हैं। इसका अनुभव लेने के लिए लोग कतार में लगते हैं। हालांकि यह स्पा अब बीजिंग, शंघाई और ग्वागझोऊ समेत कई प्रमुख शहरों में पहुंच गया है। इसके अलावा, उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में शिजियाझुआंग और इनर मंगोलिया में बाओटौ जैसे शहरों में लोकप्रियता भी हासिक कर चुका है।

आखिर क्यों स्टॉर्म बाथ स्पा बन रहा लोकप्रिय?

साउथ चाइना मॉर्निंग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि स्टॉर्म बाथ स्पा में ऊपर की तरफ पानी के जेट लगे होते हैं, जो पूल में सीधे गिरते हैं और इसके पासपास की इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन लगी होती है, जो बिजली के तूफान जैसे दिखाई देती है। बादलों की कृत्रिम गरज और भारी बारिश के आवाज का संगम एकदम असली जैसा नजर आता है। इन सबसे बीच लोग आराम से नहा सकते हैं और एक अलौकिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Created On :   7 March 2026 11:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story