अजब गजब: हैंडपंप से शराब बहते देख पुलिस के उड़ गए होश, उत्तरप्रदेश के इस इलाके की है अजीबोगरीब घटना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनियाभर में कई अजीबोगरीब घटनाओं से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर सामने आते रहते हैं। मगर, क्या आपने कभी हैंडपंप में पानी की जगह पर शराब को निकलते देखा है। आपको सुनने में जरूर अजीब लग रह होगा पर यह सच है। दरअलस, इन दिनों सोशल मीडिया पर झांसी के मोंठ थानाक्षेत्र में परगैना ग्राम इलाके में स्थित कबूतरा डेरा पर अवैध शराब की छापेमारी का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, आबकारी विभाग और पुलिस को अवैध शराब निर्माण की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासनिक अमला पुलिस की टीम के साथ कबूतरा डेरा पहुंच गया। यहां छापेमार की समय गुप्त जगहों से शराब को मिलते देख अफसर को होश उड़ गए। शराब को घर, मैदान और हेंडपंप से शराब जब्त किया गया। इतना ही नहीं बल्कि शराब को जमीन के अंदर गोपनिय रूप से छुपा का रखा गया था। जिसे हेंडपंप के जरिए निकाला जाता था।
यह भी पढ़े -कुत्ते घुमाकर शख्स कमा रहा लाखों रुपए महीना! MBA करने वाले भाई को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर तेज से हो रहा वायरल
हैंडपंप के नीचे छुपाए गए शराब के ड्रम
घटनास्थल पर झांसी आबकारी विभाग और मोंठ थाना क्षेत्र की टीम को शुरुआती कार्रवाई के दौरान शराब नहीं मिली। इसके बाद जांच करने के लिए जब टीम आसपास छानबीन कर रही थी तो उनकी नजर खेत के बीच एक हैंडपंप की ओर गई। जैसी ही अफसरों ने हैंडपंप चलाया तो पानी के बजाए शराब बाहर बहने लगी। छापेमारी में सामने आया कि हैंडपंप के नीचे शराब के ड्रम लगाए गए थे जिसकी मदद से शराब निकाली जाती थी। इस तरह पता चला कि हैंडपंप को खेत में शराब छुपाने के लिए बनाया गया था। यहां से अवैध शराब को सप्लाई किया जाता था।
यह भी पढ़े -गर्लफ्रैंड को खुश करने के चक्कर में हवा में उड़ी पूरे महीने की सैलेरी, वीडियो देखकर लोगों को हुआ दुख
मामला में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
इसे बारे में आबकारी निरीक्षक आशोक राम ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और आबकारी की टीम ने मिलकर अवैध शराब की परगैना कबूतरा डेरा में रेड की थी। कार्यवाई के दौरान प्रशासन को 500 लीटर अवैध शराब को जब्त किया। साथ ही तीन हजार लहन को भी नष्ट किया। शराब के कारोबार में दो महिला आरोपियों को पुलिस ने हिरास्त में लिया है।
Created On :   11 March 2026 10:11 PM IST













