अजब गजब: मछली ने गाड़ी चलाकर बना डाला गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक मिनट में 40 फीट की यात्रा कर ली तय

मछली ने गाड़ी चलाकर बना डाला गजब का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक मिनट में 40 फीट की यात्रा कर ली तय
एक पालतू गोल्डफिश ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। उन्होंने अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। जिसका नाम ब्लब है, जिसने एक मिनट में खिताब अपने नाम कर दिया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना आसान नहीं होता। इसके लिए लोग सालों तक मेहनत करते हैं और कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार एक इंसान नहीं, बल्कि एक छोटी सी गोल्डफिश ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि हर कोई हैरान रह गया।

मछली ने चलाई गाड़ी

इस गोल्डफिश का नाम ब्लब है। ब्लब ने एक मिनट में मोशन सेंसिंग कार चलाकर सबसे ज्यादा दूरी तय करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस वजह से उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लब ने एक मिनट में करीब 40 फीट 3.46 इंच तक गाड़ी चलाई। ये सुनने में थोड़ा फनी लगता है, लेकिन सच में ऐसा हुआ है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इंजीनियर मालिक ने बनाई खास गाड़ी

इस अनोखे कारनामे के पीछे ब्लब के मालिक थॉमस डी. वुल्फ का दिमाग है। वह नीदरलैंड के रहने वाले एक इंजीनियर हैं। उन्होंने एक खास चार पहियों वाला वाहन बनाया, जिसके ऊपर पानी का एक टैंक लगा होता है। इस टैंक में गोल्डफिश रहती है और गाड़ी में मोशन सेंसिंग कैमरा लगा होता है। जब मछली टैंक के किसी एक तरफ तैरती है, तो कार भी उसी दिशा में मूव करने लगती है। थॉमस का कहना है कि उनका काम अक्सर काफी सीरियस और बोरिंग होता है, इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न कुछ ऐसा बनाया जाए जो लोगों को एंटरटेन भी करे और टेक्नोलॉजी की पावर भी दिखाए।

इटली में बना यह अनोखा रिकॉर्ड

यह रिकॉर्ड 23 जनवरी को इटली के मिलान में एक टीवी शो 'Lo Show Dei Record' के दौरान बनाया गया। शो के होस्ट ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी भविष्य में उन लोगों के काम आ सकती है जो फीजिकल डिसएबिलिटी की वजह से खुद गाड़ी नहीं चला पाते। थॉमस ने भी हंसते हुए कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनका आईडिया किसी की मदद कर सके। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि बस एक ही प्रॉब्लम है कि अब मैं ब्लब को कैसे समझाऊं कि उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड जीत लिया है।

Created On :   15 March 2026 7:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story