अजब गजब: एयरपोर्ट में हुई अजीबोगरीब हरकत, कन्वेयर बेल्ट पर रील्स शूट करने लेटी महिला, आसपास खड़े लोग भी रह गए दंग

एयरपोर्ट में हुई अजीबोगरीब हरकत, कन्वेयर बेल्ट पर रील्स शूट करने लेटी महिला, आसपास खड़े लोग भी रह गए दंग
प्लेन में पहली बार सफर करने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन, इससे भी ज्यादा खास एयरपोर्ट जाने में होता है। कई लोगों तो यहां जाने के लिए इतना ज्यादा उत्सुक रहते हैं कि वह फूले नहीं समाते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्लेन में पहली बार सफर करने का एक अलग ही मजा होता है। लेकिन, इससे भी ज्यादा खास एयरपोर्ट जाने में होता है। कई लोगों तो यहां जाने के लिए इतना ज्यादा उत्सुक रहते हैं कि वह फूले नहीं समाते हैं। इस पल का अनुभव करने के लिए वह काफी एक्साइटेड रहते हैं। ज्यादातर लोग एयरपोर्ट पर मौजूद आसपास की चीजों को पहली बार देखकर काफी हैरान रहा जाते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एयरपोर्ट पहुंचकर वहां लगे कन्वेयर बेल्ट पर लेटने लग जाती है। इसके बाद वह महिला रील बनाना शुरु कर देती है।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सुजाता दहाल नाम के यूजर ने शेयर किया है। जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उनके पेज पर 8 लाख से ज्याद फॉलोअर्स हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में महिला को कुछ अजीबोगरीब हरकत करते हुए देखा जा सकता हैं। जिसे शायद ही किसी ने पहले देखा होगा। दरअसल, वीडियो में महिला एयरपोर्ट में मौजूद कन्वेयर बेल्ट पर लेटकर रील शूट कर रही हैं। बता दें, एयरपोर्ट पर कन्वेयर बेल्ट एक चलती हुई बेल्ट होती है। इसकी मदद से प्लेन से आ रहे यात्रियों अपने बैग और समान को रखते हैं। फिर उसे बेल्ट की सहायता से आगे निकाला जाता है।

महिला की हरकत से लोग हुए हैरान

वायरल वीडियो में महिला को पहले कन्वेयर बेल्ट के नजदीक खड़े हुए देखा जा साकता है। इसके बाद गाना शुरु होने के बाद महिला कन्वेयर बेल्ट पर लौट जाती है। फिर बेल्ट के साथ आगे की ओर बढ़ने लग जाती है। इस दौरान एयरपोर्ट पर आसपास खड़े लोग महिला को यह हरकत करते हुए दूर से देखने लग जाते हैं। वीडियो में देखने से ऐसा लगता है कि महिला की इस करतूत से लोग भी हैरान रह गए हैं। वहीं, वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Created On :   25 March 2026 12:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story