अजब गजब: तरबूज गिर गया पानी में तो, हिप्पो ने दिया ऐसा डेथ स्टेयर, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी

तरबूज गिर गया पानी में तो, हिप्पो ने दिया ऐसा डेथ स्टेयर, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला हिप्पो को खाना दे रही होती है लेकिन खाना गिर जाता है तो हिप्पो ऐसा रिएक्शन देता है कि देखकर सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई सारे फनी एनिमल वीडियोज आते रहते हैं। वीडियोज इतने ज्यादा फनी होते हैं कि लोगों का ध्यान जरूर खींच लेते हैं। ऐसे ही एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक महिला दरियाई घोड़े यानी हिप्पो को तरबूज खिला रही होती है लेकिन उससे एक गलती हो जाती है, जो काफी जयादा वायरल हो रही है।

क्या नजर आ रहा वीडियो में?

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला बड़े आराम से हिप्पो को तरबूज खिलाने की कोशिश कर रही है। हिप्पो भी अपना बड़ा सा मुंह खोलकर खड़ा रहता है, जैसे उसे बस तरबूज का इंतजार हो। तभी अचानक महिला का निशाना चूक जाता है और तरबूज सीधे हिप्पो के मुंह में जाने के बजाय पानी में गिर जाता है। बस, यहीं से पूरा माहौल बदल जाता है। जैसे ही तरबूज पानी में गिरता है, हिप्पो तुरंत अपना मुंह बंद कर लेता है और महिला की तरफ घूरने लगता है। उसकी नजरें देखकर ऐसा लगता है जैसे वह नाराज हो गया हो। वीडियो में उसका अंदाज कुछ ऐसा है कि लोग इसे मजाकिया तरीके से ‘डेथ स्टेयर’ बता रहे हैं।

यह भी पढ़े -कुत्ते घुमाकर शख्स कमा रहा लाखों रुपए महीना! MBA करने वाले भाई को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पर अब तक हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि हिप्पो कह रहा है कि तू मुझे बाहर मिल। तो दूसरा कह रहा है कि गुस्से से ज्यादा हिप्पो डिसअपॉइंट लग रहा है।

Created On :   26 March 2026 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story