Mumbai Indians Records: केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी

केकेआर के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज आईपीएल का दूसरा मुकाबला खेला गया। हैदराबाद के दिए 221 रन के टारगेट को मुंबई की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की तरफ से रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन ने तूफानी अर्धशतक लगाए। बॉलिंग में शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके। इससे पहले अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में मुंबई की टीम टॉस जीतकर जैसे ही पहले गेंदबाजी करने मैदान में उतरी, उसने बड़ा कीर्तमान रच दिया। टीम दुनिया की पहली 300 मुकाबले खेलने वाली फ्रेंचाइजी बन गई।

मुंबई के अलावा दुनिया की कोई फ्रेंचाइजी इतने मुकाबले नहीं खेल सकी है। हालांकि ओवरऑल बात करें तो इससे पहले 2 टीमें ऐसा कर चुकी हैं। ये टीम हैं - पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम और इंग्लैंड की समरसेट टीम। दोनों ने ही 303-303 मैच खेले हैं।

हालांकि अकेले आईपीएल में मुंबई के 300 मैच नहीं हुए हैं। आईपीएल का तो यह उसका 278वां मैच है। इसके अलावा टीम ने चैंपियंस लीग के 5 संस्करणों में 22 मैच खेले हैं। बता दें कि मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली आईपीएल की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके 287 मैच हैं।

बता दें कि मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। 2008 से आईपीएल खेल रही मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन अपने नाम किया है। पांचों बार टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे थे। इसके अलावा टीम ने 2011 और 2013 में चैंपियंस टी20 लीग का खिताब भी जीता है।

Created On :   29 March 2026 11:49 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story