RCB Vs SRH IPL 2026: हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 202 रन का टारगेट, ईशान ने ठोके 80 रन, डफी-शेफर्ड को 3-3 विकेट

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने बेंगलुरु को 202 रन का टारगेट दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच की शुरूआत में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान ईशान किशन की शानदार पारी की बदौलत शानदार वापसी की।
ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उन्होंने मात्र 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 5 छक्के जड़े। वहीं, आखिरी ओवरों में अनिकेत वर्मा ने केवल 18 गेंदों पर तेजतर्रार 43 रन बनाए। इनके अलावा क्लासेन ने 31 रन की पारी खेली।
बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड और जैकब डफी ने 3-3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पैन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
Created On :   28 March 2026 9:52 PM IST












