MS Dhoni Injury: IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी, टीम ने जारी किया ऑफिशियल बयान, जानें क्या है वजह

IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी, टीम ने जारी किया ऑफिशियल बयान, जानें क्या है वजह
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का इंतजार खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले CSK के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का इंतजार खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले CSK के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। एमएस धोनी IPL 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर हो गए हैं, वह कम से कम 2 हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑफिशियल तौर पर इसकी जानकारी दी है। बयान में बताया गया कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जारी किया बयान

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनके IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते न खेल पाने की संभावना है।"

यह भी पढ़े -मौत को मात देकर वापस आई मुमैत खान आज जी रहीं गुमनाम जिंदगी, रातों-रात मिला था 'देख ले' गर्ल का टाइटल

IPL 2026 के किस मैच में खेल सकते हैं धोनी?

चेन्नई सुपर किंग्स के बयान के अनुसार एमएस धोनी 2 हफ्ते तक आईपीएल से बाहर रह सकते हैं। इन दो हफ्तों में CSK के 4 मैच होंगे। पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के साथ है। गुवाहाटी में होने वाले इस मैच के बाद टीम अपने घर पर पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 अप्रैल को खेलेगी। इसके बाद 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ और 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच होगा ये 4 मैच अगले 2 हफ्तों में होने हैं। इन 4 मैचों के बाद चेन्नई का अगला मैच 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है। अगर धोनी की इंजरी उम्मीद के मुताबिक समय पर ठीक नहीं होती है तो वह इस मैच से भी बाहर हो सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल

30 मार्च: बनाम राजस्थान रॉयल्स (गुवाहाटी)- 7:30 बजे

3 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)- 7:30 बजे

5 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु)- 7:30 बजे

11 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)- 7:30 बजे

14 अप्रैल: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई)- 7:30 बजे

18 अप्रैल: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (हैदराबाद)- 7:30 बजे

23 अप्रैल: बनाम मुंबई इंडियंस (मुंबई)- 7:30 बजे

26 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद)- 3:30 बजे

2 मई: बनाम मुंबई इंडियंस (चेन्नई)- 7:30 बजे

5 मई: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली)- 7:30 बजे

10 मई: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (चेन्नई)- 3:30 बजे

15 मई: बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (लखनऊ)- 7:30 बजे

18 मई: बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (चेन्नई)- 7:30 PM

21 मई: बनाम गुजरात टाइटंस (चेन्नई)- 7:30 PM

Created On :   28 March 2026 12:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story