IPL 2026: आईपीएल के ओपनिंग मैच में ही इतिहास रचेंगे विराट कोहली, 29 रन बनाते ही हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि

आईपीएल के ओपनिंग मैच में ही इतिहास रचेंगे विराट कोहली, 29 रन बनाते ही हासिल करेंगे ये खास उपलब्धि
  • आज से हो रहा आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज
  • ओपनिंग मैच RCB और SRH के बीच होगा
  • एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा मैच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। ओपनिंग डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत 7.30 बजे होगी, जबकि टॉस 7 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी के सबसे बड़े बैटर विराट कोहली इस मैच में खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह टी20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक को पीछे छोड़ सकते हैं।

29 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले स्थान पर हैं। वह आईपीएल में विराट कोहली के साथ भी खेल चुके हैं। दुनियाभर की क्रिकेट लीग में गेल ने 463 मैच खेले हैं, जिनकी 455 पारियों में उन्होंने 14562 रन बनाए हैं। इसमें आरसीबी के लिए खेली गई 175 रनों की पारी सर्वाधिक रनों की पारी रही। उनके नाम टी20 में 22 शतक और 88 अर्धशतक हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर वेस्टइंडीज के एक और प्लेयर किरोन पोलार्ड हैं। जिनके नाम 735 मैचों में 14482 रन हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और वर्तमान में उसके बैटिंग कोच हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। वह टी20 सबसे ज्यादा रन बनाने भारतीय प्लेयर हैं। अगर आज वह 29 रन और बना देते हैं तो इस लिस्ट में छठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे।

शोएब मलिक को पछाड़ेंगे

विराट कोहली इंटरनेशनल के आलावा घरेलू क्रिेकेट में दिल्ली और आईपीएल में आरसीबी के लिए खेले हैं। इन सबको मिलाकर उन्होंने अभी तक कुल 414 मैच खेले हैं, जिनकी 397 पारियों में उनके नाम 13543 रन दर्ज हैं। नाबाद 122 उनकी बेस्ट पारी है। वहीं उनके नाम 9 शतक और 105 बार अर्धशतक हैं।

बात करें शोएब मलिक की तो उन्होंने 515 पारियों में 13571 रन बनाए हैं। अगर आज विराट कोहली 29 रन और बना देते हैं तो उनके 13572 रन हो जाएंगे और वह शोएब मलिक से आगे निकल जाएंगे।

Created On :   28 March 2026 6:11 PM IST

Tags

Next Story