IPL 2026 Opening Match: कल खेला जाएगा ओपनिंग मुकाबला, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा समेत इन प्लेयर्स पर रहेगी नजर, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 का आगाज कल (28 मार्च) से हो रहा है। एक बार फिर से छाने वाला है वही रोमांच, जिसकी फैन्स कर रहे हैं उम्मीद। लीग की 10 टीमें आपस में 12 अलग-अलग स्टेडियमों में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और हाईस्कोरिंग टीम सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना पहला मुकाबला खेलेंगी।
विराट कोहली टीम को देंगे मजबूती
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक बार फिर खिताब पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। टीम में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली की वजह से टीम काफी मजबूत मानी जा रही है। RCB की कप्तानी स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार करेंगे। उनका यह घरेलू मैदान है, वह टीम को फायदा भी देंगे। फैंस का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है।
एक नई सोच के साथ उतरेगी हैदराबाद
IPL में कई बार बड़ा स्कोर करने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) एक नई सोच के साथ मैदान में उतरेगी। टी-20 वर्ल्ड कप में गर्दा उड़ाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस किसी कारण उपलब्ध नहीं हैं। साल 2025 वाला सीजन टीम के लिए कुछ खास नहीं था, ऐसे में इस बार अच्छा प्रदर्शन कर सकती है क्योंकि बल्लेबाज लय में हैं।
टूर्नामेंट का लाइव मुकाबला कब और कहां देखें?
आईपीएल की पहला मुकाबला 28 मार्च को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.
RCB की पूरी टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमैरियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, राशिख दर, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सत्विक देसवाल, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा.
SRH की पूरी टीम
ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलील अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, लियाम लिविंगस्टोन, कमिंदु मेंडिस, क्रेन्स फुलेत्रा, ब्राइडन कार्से, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, ओंकार टरमाले, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पेन, हर्ष दुबे, अमित कुमार, जीशान अंसारी
Created On :   27 March 2026 5:14 PM IST












