IPL 2026: आईपीएल के लिए कमेंट्री पैनल का हुआ ऐलान, सहवाग और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कई लीजेंड के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले यानि आज टूर्नामेंट के कमेट्री पैनल का ऐलान हो गया है। इस पैनल में टीम इंडिया के कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं, जिनमें एक नाम आर. अश्विन का भी है, जो कि पिछले सीजन यानी 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन 2026 सीजन से पहले उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह ग्राउंड की जगह कमेंट्री बॉक्स में दिखाई देंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की।
12 भाषाओं में होगी कॉमेंट्री
इस बार कमेंट्री पैनल में 160 से ज्यादा लोग नजर आएंगे। टूर्नामेंट में फैंस 12 भाषाओं में कमेंट्री सुन सकेंगे। ये भाषाए हैं - हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, हरयाणवी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, पंजाबी और मलयालम।
इस बार कमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू, आकाश चोपड़ा, इरफान पठान और वीरेंद्र सहवाग जैसे एक्सपीरियंस कमेंटेटर्स के साथ ही आर. अश्विन और उमेश यादव भी दिखाई देंगे, जिनका कमेंट्री में यह डेब्यू होगा।
IPL 2026 के लिए हिंदी कमेंटेटर्स
रवि अश्विन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम, दीप दास गुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी और सुनील तनेजा।
IPL 2026 के लिए इंग्लिश कमेंटेटर्स
रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, केविन पीटरसन, आरोन फिंच, इयोन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, एम मैक्लेनाघन, दीप दास गुप्ता, हर्षा भोगले, इयान बिशप, साइमन डूल, डैनी मॉरिसन, गंगा, नाइट, स्वान, मबांगवा, कैटिच, मुरली कार्तिक, डब्ल्यूवी रमन, अंजुम, मुकुंद, विल्किंस, केटी मार्टिन, रौनक कपूर।
बता दें कि आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला कल यानि (शनिवार, 28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 से होगा।
Created On :   27 March 2026 5:17 PM IST












