Clash Of The Titans: कॉर्पोरेट कप के क्वार्टर फाइनल में आठ टीमों की हो रही भिड़ंत, यहां देखें हीटेड मुकाबला लाइव

दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब क्वार्टर फाइनल की बारी है। जिसमें सभी टीमें पूरा जोर लगा रही हैं।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गई है। लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब बारी है क्वार्टर फाइनल की, जहां हर टीम जीत के लिए पूरा दम लगा रही है। जबलपुर के रेलवे मैदान पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में हर दिन कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी दर्शक आज के क्वार्टर फाइनल के लिए भी बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

आज खेलें जाएंगे चार अहम मैच

शुक्रवार को दिनभर में चार मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनमें कुल आठ टीमें आमने-सामने हैं।

पहला मैच शाम 4:00 बजे

नेत्रा केयर vs सीएनडी फार्मा 11

दूसरा मैच शाम 5:00 बजे

अपोलो vs जनपद 11

तीसरा मुकाबला शाम 6:30 बजे

नर्मदा जिलेटिन vs मंगलायतन

दिन का आखिरी और चौथा मैच रात 7:30 बजे

एडमिन ग्यारह vs फार्मा 11


यह भी पढ़े -मियामी ओपन जीत के साथ अलेक्जेंडर जेवरेव ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

हर टीम की नजर जीत पर

इन सभी मुकाबलों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हर टीम की कोशिश है कि वह मैच जीतकर सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करे। खिलाड़ी मैदान पर पूरी मेहनत कर रहे हैं और अपनी टीम को आगे ले जाने के लिए जी-जान लगा रहे हैं।

टूर्नामेंट में शामिल हैं 25 टीमें

बता दें, यह प्रतियोगिता 22 मार्च से शुरू हुई थी और 29 मार्च तक चलेगी। शहर की 25 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया है। सभी मुकाबले दस-दस ओवर के खेले जा रहे हैं, जिससे हर मैच छोटा लेकिन बेहद रोमांचक बन गया है।

लाइव देख सकते हैं मुकाबले

इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दर्शक हर मैच का मजा घर बैठे भी ले सकते हैं। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Bhaskarhindi.com की वेबसाइट पर किया जा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमी कहीं से भी जुड़कर मैच का आनंद उठा सकते हैं। आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास है।

Created On :   27 March 2026 3:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story