दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप: आज होंगे क्वार्टरफाइनल मुकाबले, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी 8 टीमें, यहां देखें Live मैच

आज होंगे क्वार्टरफाइनल मुकाबले, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी 8 टीमें, यहां देखें Live मैच
  • छठे दिन ग्राउंड देखने को मिलेगा जबरदस्त एक्शन
  • खेले जाएंगे 4 क्वार्टरफाइनल के मुकाबले
  • 8 टीमों में होगी जबरदस्त टक्कर

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रोज एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है।

जबलपुर के रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज के मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब क्वार्टर फाइनल स्टेज की शुरू हो रही है। आज (शुक्रवार, 27 मार्च) को दिनभर में चार अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 8 टीमें आमने-सामने होंगी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी।

आज के मैचों का शेड्यूल

पहला मुकाबला शाम 4:00 बजे नेत्रा केयर और CND फार्मा XI के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 5:00 बजे अपोलो और जनपद XI की टीमें भिड़ेंगी। तीसरा मैच 6:30 बजे नर्मदा जिलेटिन (NGL) और मंगलायतन के बीच होगा, जबकि दिन का आखिरी मुकाबला 7:30 बजे एडमिन XI और फार्मा XI के बीच खेला जाएगा।

इन सभी मैचों में कड़ी टक्कर की उम्मीद है, जहां हर टीम जीत के साथ अगले चरण में पहुंचने के इरादे से मैदान में उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन रोमांच से भरपूर रहने वाला है।

यहां देखें लाइव प्रसारण

22 से 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर की 25 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के हो रहे हैं। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दर्शक हर मैच का मजा रियल टाइम में ले सकते हैं। लाइव प्रसारण भास्कर हिंदी की वेबसाइट Bhaskarhindi.com पर किया जा रहा है।

Created On :   27 March 2026 12:10 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story