19th IPL Season: बतौर कप्तान रजत पाटीदार ने चेपॉक में तोड़ा 12 साल का पुराना रिकॉर्ड, इतिहास बनाने का मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL के 19वें सीजन का आगाज कल यानि 28 मार्च से हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइर्ज हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आरसीबी रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार खिताब को अपने नाम करने में कामयाब रही है। टीम अपने खिताब को बचाने के लिए एक बार फिर रजत पाटीदार के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी। आइए उससे पहले एक नजर डालते हैं कप्तान पर।
RCB ने अब तक कितने कप्तान बनाए?
रजत पाटीदार को IPL 2025 में RCB का कप्तान बनाया गया था। साल 2008 में टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। उसके बाद केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस भी आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं
चेपॉक में रजत ने विराट के रिकॉर्ड को तोड़ा
साल 2025 में रजत पाटीदार ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अर्धशतक लगाकर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाले वह RCB के दूसरे कप्तान बन गए हैं। जिन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में CSK के खिलाफ अर्धशथक लगाया है। रजत पाटीदार ने विराट कोहली के 12 साल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। साल 2013 में किंग कोहली ने बतौर कप्तान चेपॉक में अर्धशतक लगाया था।
चेन्नई को RCB ने उसी के घर में हराया
रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। RCB ने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)और अब सीएसके को उसी के घर में हराया है। चेन्नई को उसी के घर में हराने में 17 साल लग गए।
Created On :   28 March 2026 12:11 AM IST












