RCB Vs SRH Match Preview: आज से शुरू IPL 2026, RCB और SRH होंगी आमने-सामने, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड से लेकर मौसम तक सब कुछ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का इंतजार खत्म हो गया है, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB कप्तान रजत पाटीदार के हौसले बुलंद होंगे, जिनकी कप्तानी में टीम ने पिछले साल खिताब जीता था। वहीं दूसरी SRH की कमान ईशान किशन के हाथों में होगी, क्योंकि टीम के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरूआती मैचों से बाहर हो गए हैं। पैट कमिंस पीठ में चोट के कारण आईपीएल के शुरूआती मैचों से बाहर हो गए हैं।
कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
IPL 2026 के पहले मैच में बारिश की संभावना है। आज शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है। हालांकि शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है। पिछले सीजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले गए थे, जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे। इस वेन्यू पर सबसे अधिक IPL रन विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े -6 रुपये की दिहाड़ी से लेकर 'सूरमा भोपाली' बनने का सफर भावुक सीन की वजह से मिला था पहला कॉमेडी किरदार
RCB Vs SRH हेड टू हेड
कुल मुकाबले: 25
आरसीबी ने जीते: 11
हैदराबाद ने जीते: 14
होम ग्राउंड पर प्रदर्शन
आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीम अब तक 8 बार टकराई हैं। घर पर आरसीबी के आंकड़े बेहतर हैं। गत विजेता टीम ने घरेलू मैदान पर 5 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं हैदराबाद के खाते में 3 जीत आई हैं। दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबले में RCB ने 3 और SRH ने 2 में विजय प्राप्त की। पिछले सीजन आरसीबी और हैदराबाद के बीच 1 मुकाबला खेला गया था। इस मैच में SRH ने आरसीबी को 42 रन से शिकस्त दी थी।
यह भी पढ़े -रोमांस का तड़का और कॉमेडी की डोज अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की फिल्म का नया ट्रेलर आउट
RCB की संभावित प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार
SRH की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स
LIVE कहां देखें IPL मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच आज शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा। 7 बजे टॉस होगा। मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर होगा। जियोहॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Created On :   28 March 2026 1:04 PM IST












