IPL 2026: बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, हटाया IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन, कहा - 'खेल को राजनीति से अलग...'

बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, हटाया IPL टेलीकास्ट पर लगा बैन, कहा - खेल को राजनीति से अलग...
बांग्लादेश सरकार यू-टर्न मारते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश सरकार यू-टर्न मारते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा दिया है। देश सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। बता दें कि बांग्लादेश के पेसर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

एक निजी कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए जहीर उद्दीन स्वापन ने कहा, 'IPL का प्रसारण करने के लिए किसी भी चैनल ने हमसे संपर्क नहीं किया। हम IPL को व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर पॉजिटिव रूप से विचार करेंगे।'

इससे पहले युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए प्रसारण से बैन हटाने के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार ने लगाया था। अब देश में नई सरकार है। वे इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।

बता दें कि आज (शनिवार, 28 मार्च) से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है। ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 7 बजे फेंका जाएगा।

Created On :   28 March 2026 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story