आईपीएल 2026 केकेआर से होगी मुंबई इंडियंस की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?

आईपीएल 2026 केकेआर से होगी मुंबई इंडियंस की भिड़ंत, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल?
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई छठी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई छठी बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी।

मुबंई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में दूसरे क्वालिफायर तक का सफर तय किया था, जहां टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कागज पर मुंबई की टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर रयान रिकेल्टन या फिर क्विंटन डी कॉक में से कोई एक उनका साथ देता हुआ नजर आएगा।

नंबर तीन की पोजीशन पर तिलक वर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि चौथे नंबर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। शेरफेन रदरफोर्ड के आने से टीम का मिडिल ऑर्डर और भी मजबूत दिखाई दे रहा है। हार्दिक पांड्या और नमन धीर से भी टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शार्दुल ठाकुर के आने से टीम का संतुलन और भी बेहतर हुआ है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट की तिकड़ी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनेगी। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी अल्लाह गजनफर और मयंक मारकंडे के कंधों पर होगी।

दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर इस सीजन दमदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी। टिम सीफर्ट और फिन एलन के आने से केकेआर का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। वहीं, कैमरून ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देते हुए नजर आएंगे। राहुल त्रिपाठी, रहाणे और अंगकृष रघुवंशी से केकेआर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

फिनिशर की भूमिका रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और रोवमैन पॉवेल निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कोलकाता का गेंदबाजी अटैक हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने के बाद थोड़ा कमजोर दिखाई दे रहा है। हालांकि, ब्लेसिंग मुजारबानी, वैभव अरोड़ा और मथीशा पथिराना इस सीजन अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की जोड़ी बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं। वानखेड़े में पहली पारी का औसतन स्कोर 180 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 158 रन है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मुंबई में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और बारिश होने की आशंका न के बराबर है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 9:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story