दिल्ली बजट पर मोहन सिंह बिष्ट का हमला, बोले- पिछली सरकारें नहीं कर पाईं काम

दिल्ली बजट पर मोहन सिंह बिष्ट का हमला, बोले- पिछली सरकारें नहीं कर पाईं काम
दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली में कोई भी काम ठीक से नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जब बजट लाती थीं तो बजट के अनुसार काम नहीं कर सकती थीं। हमारी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए का बजट का प्रोविजन रखा। सरकार ने जनहित के लिए बजट को खर्च किया।

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछली सरकारों ने दिल्ली में कोई भी काम ठीक से नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जब बजट लाती थीं तो बजट के अनुसार काम नहीं कर सकती थीं। हमारी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए का बजट का प्रोविजन रखा। सरकार ने जनहित के लिए बजट को खर्च किया।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जब बजट लाती थीं तो बजट के अनुसार काम नहीं कर सकती थीं। हमारी सरकार ने एक लाख करोड़ रुपए का बजट का प्रोविजन रखा। सरकार ने जनहित के लिए बजट को खर्च किया। दिल्ली की व्यवस्था को सुधारने के लिए बजट का प्रयोग किया गया। अब की बार एक लाख तीन हजार 700 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट से दिल्लीवासियों का फायदा होगा।

जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन करने पर मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से लोगों को फायदा होगा। ऐसे काम के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी का अभिनंदन करते हैं। कई घंटे का सफर करके लोग दिल्ली एयरपोर्ट आते थे। लेकिन जेवर एयरपोर्ट बनने से इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

पीएम मोदी ने शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उद्घाटन वे नहीं कर रहे हैं, बल्कि कार्यक्रम में उपस्थित जनता कर रही है। यह एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य को उड़ान देने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम 'विकसित यूपी-विकसित भारत' अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई पहचान और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के साथ विकास की नई दिशा देगा और प्रदेश को निवेश के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले एक दशक में केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर परिणाम भी दिए गए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 9:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story