IPL 2026: KKR ने MI को दिया 221 रन का टारगेट, कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने ठोकी फिफ्टी, शार्दुल ने झटके 3 विकेट

KKR ने MI को दिया 221 रन का टारगेट, कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने ठोकी फिफ्टी, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी केकेआर की शुरूआत शानदार रही। ओपनर फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन 17 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार कराया। कैमरन ग्रीन के 18 रन बनाकर आउट होने के बाद क्रीज पर आए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान रहाणे का बखूबी साथ दिया। दोनों ने तेजी से रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर तीन चौके और 5 छक्के की सहायता से 69 रन बनाए। वहीं अंगकृष ने 29 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में उपकप्तान रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।

मुंबई की तरफ से शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने तीन विकेट झटके। एक सफलता कप्तान हार्दिक पांड्या को मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट - मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट - सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।

Created On :   29 March 2026 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story