IPL 2026: आईपीएल की सबसे सफल टीम लेकिन 13 साल से लगा है ये दाग, क्या आज इतिहास बदलेगी मुंबई इंडियंस?

आईपीएल की सबसे सफल टीम लेकिन 13 साल से लगा है ये दाग, क्या आज इतिहास बदलेगी मुंबई इंडियंस?
आज आईपीएल 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का आगाज हो चुका है। आज दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। मैच की शुरुआत शाम 7.30 बजे, जबकि टॉस 7 बजे फेंका जाएगा। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के एक रिकॉर्ड ने उसके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ये रिकॉर्ड ऐसा है जिसे देखकर लग रहा है कि एमआई को 19वें सीजन के अपने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ हार का सामना कर सकती है।

दरअसल, पांच बार आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को अभी तक के 18 सीजन में से 14 सीजन के पहले मैच में हार मिली है। इसमें आईपीएल का पहला सीजन यानि 2008 भी शामिल है। पहले सीजन में मुंबई को अपने ओपनिंग मैच में आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

बता दें कि 2008 को हटा दें तो मुंबई ने पिछले 13 सीजन से लगातार अपना ओपनिंग मैच गंवाया है। टीम ने आखिरी बार साल 2012 में अपना पहला मैच जीता था। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें MI को जीत मिली थी।

बरकरार रहेगा मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड

कोलकाता के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी मुंबई इंडियंस के इस रिकॉर्ड का जिक्र किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "उम्मीद है कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हारने का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा। हालांकि हम वानखेड़े में खेलेंगे, जो उनका किला है। वानखेड़े में मुंबई को हराना आसान नहीं होगा।

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस ने पांच जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। अगर दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक के 18 सीजनों में दोनों की 35 बार उनकी भिड़ंत हुई है। इनमें से मुंबई ने 24 में जबकि केकेआर ने केवल 11 में जीत हासिल की है।

Created On :   29 March 2026 5:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story