MI Vs KKR: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, रोहित-रिकेल्टन के तूफानी अर्धशतक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की ऐतिहासिक जीत थी क्योंकि उसने अपना अब तक का सबसे सफल रन चेज और IPL में 13 साल बाद पहला मैच जीता। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 221 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने 78 और रायन रिकेल्टन ने 81 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। कोलकाता की ओर से वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट लिया।
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 रोहित-रिकल्टन का अर्धशतक, एमआई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया, थमा 2013 से चला आ रहा पहले मैच में हार का सिलसिला
इससे पहले कप्तान अजिंक्य रहाणे के 67,अंगकृष रघुवंशी के 51 और रिंकू सिंह के 33 रन की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। मुंबई के लिए शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट लिए।
बता दें कि 13 साल के बाद मुंबई इंडियंस की ओपनिंग मुकाबले में पहली जीत है। इससे पहले आईपीएल 2012 में उसने अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की थी। तब उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से उसके होमग्राउंड यानि चेपॉक स्टेडियम में हुआ था। इसके साथ ही मुंबई का यह सर्वश्रेष्ठ रन चेज भी है। इससे पहले उसका बेस्ट रनचेज 219 रन था।
यह भी पढ़े -चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आई एक और बुरी खबर, एमएस धोनी के बाद एक और स्टार प्लेयर हुआ इंजर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स - मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।
मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स - सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्वनी कुमार।
Created On :   29 March 2026 11:35 PM IST












