IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आई एक और बुरी खबर, एमएस धोनी के बाद एक और स्टार प्लेयर हुआ इंजर्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आई एक और बुरी खबर, एमएस धोनी के बाद एक और स्टार प्लेयर हुआ इंजर्ड
आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च यानि कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च यानि कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले चेन्नई के लिए बुरी खबर आई है। एमएस धोनी के बाद टीम युवा स्टार बैटर डेवाल्ड ब्रेविस के चोटिल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेविस साइड स्ट्रेन के चलते शुरुआत के दो-तीन मैच मिस कर सकते हैं। पिछले सीजन में ब्रेविस ने चेन्नई के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी। उनका बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी उनके खेलने न खेलने को लेकर टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।

ब्रेविस ने पिछले सीजन में ही चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन किया था। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए पहला सीजन खेलते हुए 6 मैचों की 6 पारियों में 37.50 की औसत और 180 के स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए थे। इस दौरान ब्रेविस के बल्ले से 2 अर्धशतक निकल थे। वहीं अगर उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 16 मैच खेले हैं। इनमें 28.43 की औसत और 153.19 के स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। चेन्नई से पहले वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते थे।

Created On :   29 March 2026 10:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story