आईपीएल 2026 रहाणे, रघुवंशी का अर्धशतक, केकेआर ने मुंबई इंडियंस को दिया 221 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2026 रहाणे, रघुवंशी का अर्धशतक, केकेआर ने मुंबई इंडियंस को दिया 221 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है।

मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है।

एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलेन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलेन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंह 4 गेंदों पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए।

एमआई की तरफ से शार्दुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 March 2026 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story