IPL 2026: विराट कोहली की दमदार पारी पर फिदा हुआ पूर्व क्रिकेटर, कहा -' टेस्ट किक्रेट में करें वापसी'

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल का ओपनिंग मुकाबला शनिवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट से जीत दर्ज की। 203 रन के विशान टारगेट का पीछा कर रही आरसीबी की तरफ से कोहली ने 38 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली।
कोहली ने जिस तरह से मैच में बैटिंग की, उसे देखकर टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बैटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बड़ी डिमांड करते हुए कहा है कि कोहली को कप्तान के रूप में भारतीय टीम टेस्ट में वापसी करनी चाहिए।
एक स्पोर्ट्स चैनल पर बात करते हुए रायडू ने कहा, 'मुझे कहीं से भी नहीं लगता कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। अब भी कम से कम 5-6 साल बाकी हैं। जैसा कि हम और संजय बातचीत कर रहे थे उन्हें (विराट कोहली) टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान वापसी करनी चाहिए। वह रेड बॉल क्रिकेट के बेस्ट कप्तान रहे हैं, जो मैंने बीते कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट में देखा है। जिस तरह से वो बैटिंग कर रहे हैं, वो भारतीय क्रिकेट का नुकसान है।'
यह भी पढ़े -मैंच जीतने के बाद विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो
बात करें बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच की, तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस आरसीबी ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए।
203 रन के टारगेट को आरसीबी ने 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े।
Created On :   29 March 2026 7:02 PM IST












