IPL 2026: मैंच जीतने के बाद विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल 2026 की शुरुआत हो गई है। शनिवार को पहला मैच खेला गया। बीती रात ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन सीजन की शुरूआत जीत के साथ की। सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विराट कोहली को चीयर करने के लिए अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। मैच जीतने के बाद विराट कोहली ने खुशी में अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग की दी।
यह भी पढ़े -'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को दी मात, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर
विराट-अनुष्का का रोमांस
विराट के फ्लाइंग किस के बाद अनुष्का ने भी उन्हें फ्लाइंग किस दी है। वो शर्माने भी लगती हैं। अनुष्का मुस्कुराते हुए दिखीं अनुष्का और विराटा की केमिस्ट्री बहुत पसंद की जा रही है। दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यारभरा जैस्चर फैंस ने पसंद किया। इस दौरान अनुष्का को फ्लावर प्रिंट टॉप में देखा गया। उन्होंने गले में तुलसी माला पहनी हुई थी साथ में ब्रेसलेट भी कैरी किए हुए थे। पूरे लुक में अनुष्का बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़े -'कभी नहीं मिला बाबू गिरी करने का मौका', फिल्म 'डकैत' की रिलीज से पहले बोले अभिनेता अदिवी शेष
अनुष्का वर्कफ्रंट
बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। उन्हें पिछली बार 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। इसके बाद अनुष्का को किसी फिल्म में नहीं देखा गया। उन्होंने बस 2022 में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कला' में कैमियो रोल किया था इस फिल्म को अनुष्का ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद अनुष्का को फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में देखा जाना था। इस फिल्म से अनुष्का का फर्स्ट लुक रिवील हो गया था। लेकिन फिल्म शेड्यूल के हिसाब से रिलीज नहीं हुई।
Created On :   29 March 2026 11:02 AM IST












