Operation Sindoor: भूषण कुमार लेकर आ रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म, विवेक अग्निहोत्री करेंगी फिल्म को डायरेक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार पहलगाम टेरर अटैक पर बेस्ड फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेकर आ रहे हैं। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने गुरुवार को अपनी नई फ़िल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह फ़िल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के लक्षित सैन्य हमलों के कोडनेम से इंस्पायर है। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विवेक ला रहे हैं 'ऑपरेशन सिंदूर'
फ़िल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया और यह भी बताया कि उनकी फ़िल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. 'टाइनी' ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “भूषण कुमार और मैं ऑपरेशन सिंदूर के लिए साथ आए हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसने उपमहाद्वीप में सुरक्षा की परिभाषा बदल दी और पाकिस्तान के न्यूक्लियर झूठ का पर्दाफाश किया।
यह भी पढ़े -आशीष विद्यार्थी से लेकर उर्मिला मातोंडकर ने राम नवमी पर की प्रार्थना, बोले-समाज में एकता बनी रहे
कहानी पर हुई गहन रिसर्च
फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब 'ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान' पर बेस्ड है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर आधारित और भारतीय सशस्त्र बलों की कई विंग्स के सहयोग से की गई जमीनी रिसर्च से समर्थित, यह कहानी असलियत से ली गई है... शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि उसका सामना करने के लिए, फैक्ट्स के साथ,क्लियरिटी के साथ और सिनेमा के जादू के साथ।
Created On :   26 March 2026 12:46 PM IST












