Fashion Week: फैशन शो में आउट ऑफ ऑफिस कलेक्शन में एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने लगाए चार चांद, अदिति राव का दिखा शानदार लुक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मुंबई के चर्चित फैशन वीक में नजर आ रही हैं। नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर बन रही हैं। फैशन वीक में सितारे रैंप पर जलवा बिखेर रहें हैं। रविवार को जहां अदिति राव हैदरी ने रैंप वाॅक करके फैंस का दिल जीता है। वहीं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा भी रैंप पर बेहद खूबसूरत लगीं। अनीत, डिजाइनर अनीत अरोड़ा के लिए शो स्टॉपर रहीं।
अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा
जियो कंवेंशनल सेंटर में चल रहे इस फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में 'आउट ऑफ ऑफिस' स्टाइल फैशन शोकेस किया गया। इस मौके पर अनीत की मशहूर ड्रेस डिजाइनर अनीत अरोड़ा के डिजाइन किए हुए फाॅल विंटर कलेक्शन को शोकेस किया। सफेद और ब्लू पैलेट इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। 'आउट ऑफ ऑफिस' कलेक्शन का यह आउटफिट भी काफी आरामदायक और ट्रेंडी नजर आ रहा था।
यह भी पढ़े -'चिरैया' फेम अंजुमन सक्सेना बोलीं- शादी कोई लाइसेंस नहीं, इसके बाद भी पति-पत्नी के बीच सहमति जरूरी
ब्लू लहंगे में अदिति ने किया रैंप वॉक
अनीत से पहले अदिति ने भी शो में रैंप वॉक की। उन्होंने शानदार मिडनाइट ब्लू लहंगे में रनवे पर जबरदस्त एंट्री की। सत्य पॉल की डिजाइन की इस ड्रेस ने फैंस का काफी ध्यान खींचा। इस ड्रेस में एक लहराता हुआ स्कर्ट था जिस पर बारीक प्रिंट बने थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक बोल्ड, ब्रालेट-स्टाइल का ब्लाउज पहना था जिसका गला काफी गहरा था।
Created On :   23 March 2026 1:13 PM IST












