मुश्किलों में धुरंधर 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर लगेगा बैन! मद्रास हाईकोर्ट में महिला वकील की अपील, जानें पूरा मामला

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। सिर्फ चार दिन में इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ फिल्म धुरंधर की चर्चा हो रही है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। सिर्फ चार दिन में इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी हर तरफ फिल्म धुरंधर की चर्चा हो रही है और लोग जमकर मीम भी बना रहे हैं। और सेलिब्रिटिश में फिल्म के तमाम केरेक्टर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन अब फिल्म मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। धुरंधर 2 को विधान सभा चुनाव होने तक बैन करने की मांग की जा रही है।

धुरंधर 2 पर लगेगा बैन!

सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट में एक महिला वकील ने मौखिक तौर पर अपील कि है की फिल्म में राजनैतिक एंगल दिखाया गया है ऐसे में फिल्म को चुनाव तक बैन कर देना चाहिए। मंगलवार को वकील शीला ने मद्रास हाईकोर्ट के सामने फिल्म पर बैन लगाने के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की है। इस पर जस्टिस धर्माधिकारी और जस्टिस मुरुगन ने वकील को उचित याचिका दाखिल करने के लिए कहा है। वकील के आरोप हैं कि फिल्म में राजनीतिक रंग हैं।

थियेटर में रिकॉर्ड तोड़ रही धुरंधर 2

खबरों के अनुसार, धुरंधर अब तक भारत में नेट 465.35 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिलहाल, फिल्म के देशभर में 8 हजार 972 शो चल रहे हैं। इसमें मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह हैं। इसके अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश वेदी समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आए हैं।

फिल्म में दिखाए ये एंगल्स

यह आदित्य धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। 'धुरंधर' की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं इसके सीक्वल में अतीक अहमद और नोटबंदी जैसे राजनितिक एंगल दिखाए गए हैं। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।

Created On :   23 March 2026 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story