The 50 Winner Announced: शिव ठाकरे बने रियालिटी शो 'द 50' के विनर, जानें ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी

शिव ठाकरे बने रियालिटी शो द 50 के विनर, जानें ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी
बीते लंबे समय से रियलिटी शो 'द 50' चर्चा का विषय बना हुआ था और अब फाइनली ये शो खत्म हो चुका है। हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद इस शो को अपना विनर मिल गया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते लंबे समय से रियलिटी शो 'द 50' चर्चा का विषय बना हुआ था और अब फाइनली ये शो खत्म हो चुका है। हफ्तों की कड़ी टक्कर के बाद इस शो को अपना विनर मिल गया है। शुरुआत में इस शो में टेलीविजन, सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के 50 कंटेस्टेंट्स शामिल थे। इसके फाइनल एपिसोड तक पहुंचते-पहुंचते इसमें कुछ ही कंटेस्टेंट्स बचे थे। अब शिव ठाकरे इस शो के विनर बन गए हैं।

शिव ठाकरे बने ‘द 50’ के विनर

बता दें कि शिव ठाकरे ने मिस्टर फैजू, काका, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ से जबरदस्त मुकाबला करने के बाद ‘द 50’ शो की पहली ट्रॉफी अपने नाम की है। शिव ठाकरे को शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी मिली हैं। वहीं फैंस ने सोशल मीडिया पर जाकर शिव को बधाई दी और उनकी जीत को पूरी तरह से हकदार बताया है। इस जीत के साथ, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रियलिटी टीवी की दुनिया में उनकी फ़ैन फ़ॉलोइंग और पॉपुलैरिटी कितनी जबरदस्त है।

जीत पर क्या बोले ठाकरे?

जीत के बारे में बात करते हुए, शिव ठाकरे ने कहा, 'यह 50 का अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था। मैं शिव ठाकरे का एक अलग पहलू दिखाना चाहता था। एक ऐसा पहलू जो यह मानता है कि अपनी बात सुनाने के लिए आपको चिल्लाने या लड़ने की जरूरत नहीं है। आप पूरे दिल से खेल सकते हैं, खुद के प्रति सच्चे रह सकते हैं। फिर भी जीत सकते हैं। पहले सीजन का विजेता बनना, खासकर 50 मजबूत खिलाड़ियों के बीच, एक ऐसी बात है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। इससे मुझे बेहद खुशी मिली है।'


Created On :   23 March 2026 12:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story